{"_id":"87864a3bae4eaa857f235557b7b75e3b","slug":"found-eighty-million-year-old-dinosaur-tooth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिला आठ करोड़ साल पुराने मांसाहारी डायनासोर का दांत ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मिला आठ करोड़ साल पुराने मांसाहारी डायनासोर का दांत
एजेंसी / टोक्यो
Updated Wed, 15 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के नागासाकी शहर में 8.1 करोड़ साल पुराने मांसाहारी डायनासोर का दांत पाया गया है। शोधकर्ताओं ने मंगलवार को बताया कि 8.1 करोड़ साल पहले जापान में मांसाहारी डायनासोर का अस्तित्व था।
विज्ञापन
फुकुई प्रीफेक्चुरल डायनासोर म्यूजियम के अधिकारियों ने बताया कि यह दांत जापान में पाए जाने वाले डायनासोर परिवार का पहला पुष्ट जीवाश्म है।
म्यूजियम के मुख्य शोधकर्ता कजुनोरी मियाटा ने बताया कि नागासाकी में पाए गए अन्य जीवाश्म भी जापान में डायनासोर के अस्तित्व की पुष्टि करते हैं।
उन्होंने बताया कि 2014 में भी जीवाश्म पाया गया था, लेकिन उसके डायनासोर के होने की पुष्टि नहीं की गई थी। क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक डायनासोर के जीवाश्म को नागासाकी साइंस म्यूजियम और इसकी प्रतिकृतियों को फुकुई प्रीफेक्चुरल डायनासोर म्यूजियम में शुक्रवार से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन