{"_id":"128e2eef7d2d39fdace7ed59e7ac364b","slug":"former-ministre-helps-during-child-delivery-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला के प्रसव में पूर्व विदेश मंत्री ने की मदद","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
गर्भवती महिला के प्रसव में पूर्व विदेश मंत्री ने की मदद
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच उड़ान के दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला की सहायता के लिए फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री सामने आए और बच्ची पैदा करने में मदद भी की। फ्रांस के पूर्व विदेश मंत्री फिलिप डूस्ट ब्लाजी गैबन की राजधानी लिब्रेविले से पेरिस आ रहे एयर फ्रांस के उस विमान में सवार थे।
विज्ञापन
विमान जब अल्जीरिया के ऊपर से उड़ान भर रहा था, विमान में यह घोषणा की गई कि एक महिला प्रसव पीड़ा में है और अगर विमान में कोई डॉक्टर हो तो कृपया मदद करे।
विज्ञापन
दवाओं की थी कमी
डूस्ट ब्लाजी विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक सम्मेलन से लौट रहे थे। वे डॉक्टर भी हैं और पहले कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने बच्ची पैदा करने में नर्स की मदद की। माना जा रहा है कि माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
डूस्ट ब्लाजी ने बताया, "एक युवा महिला सात महीने की गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा में थी। हमने विमान की सतह पर तौलिया और तकिया रखकर बच्ची पैदा करवाई।" उन्होंने उस महिला की तारीफ की और कहा कि उस समय विमान में दवाएँ भी कम ही थी।
डूस्ट ब्लाजी ने बताया, "एक युवा महिला सात महीने की गर्भवती थी और प्रसव पीड़ा में थी। हमने विमान की सतह पर तौलिया और तकिया रखकर बच्ची पैदा करवाई।" उन्होंने उस महिला की तारीफ की और कहा कि उस समय विमान में दवाएँ भी कम ही थी।