फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   former italian premier berlusconi convicted

बर्लुस्कोनी को एक साल की सजा

Fri, 08 Mar 2013 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Mar 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
former italian premier berlusconi convicted

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को गैर कानूनी टेलीफोन टैपिंग के मामले में एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


उन पर पुलिस की ओर टैप किए गए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के टेलीफोन की डिटेल को अपने भाई पाओलो के स्वामित्व वाले अखबार को जारी करने और उसे प्रकाशित करने की साज़िश रचने का आरोप है।

यह बातचीत एक बीमा कपंनी के प्रमुख और पियरो फैसिनो के बीच हुई थी। फैसिनो इटली की सबसे बड़ी सेंटर लेफ्ट पार्टी के नेता और बर्लुस्कोनी के राजनीतिक प्रतिद्वदी हैं। सिल्वियो बर्लुस्कोनी इस सजा के खिलाफ अदालत में अपील करेंगे, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अपील
वे आजकल एक अन्य सजा के खिलाफ अपील कर रहे हैं। उन्हें आने वाले हफ्ते में दो और मामलों में भी सजा का सामना करना पड़ सकता है।

इसी महीने टैक्स धोखाधड़ी के एक मामले और नाबालिग यौनकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए भुगतान करने के मामले में भी फैसला आने की उम्मीद है।

पिछले साल अक्तूबर में बर्लस्कोनी को करों की धोखाधड़ी के एक मामले में एक साल की सज़ा सुनाई गई थी। इसके खिलाफ बर्लुस्कोनी ने अपील की है।

रोम स्थित बीबीसी संवाददाता एलेन जॉन्स्टन का कहना है कि बर्लुस्कोनी को गिरफ्तार किए जाने की संभावना नहीं है। लेकिन यह फैसला उनकी प्रतिष्ठा पर एक और धक्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला ऐसे समय आया है जब पिछले ही हफ़्ते उनके दक्षिणपंक्षी गठबंधन ने आम चुनाव में उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed