फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   forced ex girl friend to see murder

पूर्व प्रेमिका को हत्या देखने को मजबूर किया

Sat, 10 Nov 2012 01:00 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 10 Nov 2012 01:00 PM IST
विज्ञापन
forced ex girl friend to see murder

अपनी पूर्व प्रेमिका की बहिन और उसकी दोस्त की एक प्रेमी ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि पूर्व प्रेमिका ने उससे फिर से संबंध बहाल करने से मना कर दिया था। इस अपराध के लिए प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के वेस्ट यॉर्कशर का है जहां नाराज प्रेमी ने वो हत्या देखने के लिए पूर्व प्रेमिका को जबरदस्ती मजबूर किया था। अफग़ानिस्तान से शरण लेकर आए अहमद ओटक ने 17 साल की किंबर्ली फ़्रैंक और समांथा साइक्स की मार्च में हत्या की थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपनी पूर्व प्रेमिका 19 वर्षीया एलिसा फ़्रैंस का अपहरण किया और देश छोड़ने की कोशिश में डोवर तक गाड़ी चलाकर गया। ओटक को कम से कम 34 वर्षों की जेल की सज़ा सुनाई गई है। ओटक ने बार-बार अपनी उम्र को लेकर झूठ बोला है मगर माना जाता है कि उसकी उम्र 22 साल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश जस्टिस कोलसन ने कहा कि ओटक ने 'एक जानवर की तरह बर्ताव' किया और वह 'आदमी जैसा बर्ताव कर ही नहीं सकता।'

चाकू से गोदा
ओटक 2007 में ब्रिटेन आया था और मानवीय आधार पर उसे ब्रिटेन में रहने की इजाज़त दी गई थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पता चला कि फ़्रैंक के साथ उसका रिश्ता काफ़ी उतार-चढ़ाव वाला रहा और उसने धमकी भी दी थी कि अगर फ़्रैंक ने उससे रिश्ता तोड़ा तो वह उसकी हत्या कर देगा।

इसके बाद फ़रवरी में फ़्रैंक ने ये रिश्ता समाप्त कर दिया। एक महीने बाद ओटक किंबर्ली फ़्रैंक के फ़्लैट पर गया जबकि उसके हाथ में चाकू था। उसने वो चाकू उसी दिन खरीदा था।

ओटक ने उस चाकू से एलिसा की बहिन को 15 बार गोद दिया और एलिसा को ज़बरदस्ती वो देखने पर मजबूर किया। अदालत में ये भी बताया गया कि एक समय वह किंबर्ली फ़्रैंक के शरीर पर खड़ा हुआ, ज़ोर-ज़ोर से हंसा और उसने चाकू से ख़ून भी चाटा।

डोवर की ओर
इसके बाद ओटक ने फ़्रैंक को बांध दिया और उन्हें अपनी दोस्त साइक्स को फ़ोन करके फ़्लैट पर बुलाने के लिए मजबूर किया। जब साइक्स उनके फ़्लैट पर आईं तो उन पर भी ओटक ने चाकू से हमला कर दिया। साइक्स को 32 बार चाकू से गोदा और काटा गया। इसके बाद ओटक फ़्रैंक को लेकर डोवर की ओर भागा।


वहां पर उनकी मुलाक़ात एक ग़ैर-क़ानूनी आप्रवासी बहराम बहरामी से हुई और वो उसके साथ एक गाड़ी में छिप गया। उस दौरान ओटक की पीठ फ़्रैंक और बहरामी की ओर थी। इस दौरान फ़्रैंक ने बहरामी को बताया कि उन्हें ज़बरदस्ती चाकू दिखाकर वहाँ रखा गया है।

इस पर बहरामी ने हाथापाई करके ओटक से चाकू छीन लिया और पास के घरों में फ़्रैंक के साथ जाकर छिप गया और पुलिस को ख़बर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed