फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   footballer shows Putin on t-shirt, lookmotive moscow will punish him

पुतिन की फोटो वाली टीशर्ट पहनना फुटबॉलर को पड़ा महंगा

Thu, 18 Feb 2016 04:41 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
footballer shows Putin on t-shirt, lookmotive moscow will punish him

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के फोटो वाली टीशर्ट पहनना एक रूसी फुटबॉल खिलाड़ी को भारी पड़ गया। तुर्की में एक मैच के दौरान ये टीशर्ट पहनने वाले मिडफील्डर दमित्री टरासफ को उनका क्लब लुकमुटीव मॉस्को दंड देगा।

विज्ञापन


इस टीशर्ट में पुतिन की तस्वीर के नीचे लिखा था, "द मोस्ट पोलाइट प्रेसीडेंट"। सीरिया में चल रहे संघर्ष को लेकर हाल के दिनों में तुर्की और रूस के संबंध बेहद खराब हो चले हैं। दोनों देशों के बीच संबंध बद से बदतर होने की शुरुआत पिछले साल नवंबर से हो गई थी जब तुर्की ने एक रूसी जेट विमान मार गिराया था।
विज्ञापन


यूरोपा लीग के इस मैच में मुकाबला रूस के क्लब लुकमुटीव मॉस्को और तुर्की के क्लब फेनेबार्चे के बीच हुआ। फेनेबार्चे ने मैच 2-0 से जीत लिया।

दमित्री के खिलाफ होगी कार्रवाई

footballer shows Putin on t-shirt, lookmotive moscow will punish him

लुकमुटीव मॉस्को ने दमित्री टरासफ के इस बरताव को गै़र-जरूरी बताकर इसकी निंदा की। यूरोपीय फुटबॉल नियामक संस्था यूफा भी इस क्लब के खिलाफ कार्रवाई करेगी क्योंकि नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों को मैच के दौरान किसी भी तरह के राजनैतिक बयान या किसी राजनैतिक विचारधारा से जुड़ाव नहीं दिखाना चाहिए।

लेकिन टरासफ ने अपना बचाव करते हुए कहा, "पुतिन मेरे राष्ट्रपति हैं। मैं उनकी इज्जत करता हूं और मैंने तय किया था कि उनके प्रति अपना समर्थन जाहिर करूं। जो मेरी टीशर्ट पर लिखा था मैं बस वहीं कहना चाहता था। बस।" तुर्की के कई अखबारों ने लिखा कि पुतिन के उकसाने पर दमित्री ने ये हरकत की।

रूस में भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दमित्री के बरताव की आलोचना की और लिखा कि उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। हालांकि कई लोगों ने दमित्री का समर्थन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed