फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   fire of free Balochistan reached on london roads

अब लंदन की सड़कों तक पहुंची बलूचिस्तान आजाद करो की मांग

Thu, 16 Nov 2017 11:23 AM IST
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com: presented by-पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 16 Nov 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
fire of free Balochistan reached on london roads
लंदन - फोटो : social media

पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे बलूचिस्तान की लड़ाई अब लंदन की सड़कों पर दिखाई दे रही है। बलूचिस्तान अलग करो की मांग के साथ अब बलूचिस्तान के एक्टीविस्ट दुनिया भर में अपनी मांग रख रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों इसी कड़ी में लंदन की सड़कों पर 100 से ज्यादा बसों और टैक्सी पर "फ्री बलूचिस्तान" यानी बलूचिस्तान को आजाद करो के नारे के साथ पोस्टर चिपके दिखाई दिए। जिसे आनन-फानन में लंदन ट्रांसपोर्ट विभाग ने उतरवा भी दिया है। 

विज्ञापन
 
बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग के साथ वर्ल्ड बलोच ऑर्गेनाइजेशन विश्वभर में अभियान चला रहे हैं। इससे पहले वो लोग भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल चुके हैं। फिलहाल फ्री बलूचिस्तान की मांग के साथ लंदन की सड़कों पर घूम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढें:  OBOR को लेकर चीन-पाक में दिखने लगी दरार, पाकिस्तान ने किया फंड लेने से इंकार

लंदन में बलूचिस्तान समर्थकों की इन गतिविधियों से पाकिस्तान ने अपनी नजर टेढ़ी कर दी है। लंदन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने  फ्री बलूचिस्तान लगे  इन पोस्टरों को हटाने के आदेश दिया, जिसके बाद यह विवाद और गहरा गया है।

fire of free Balochistan reached on london roads
लंदन ट्रेन ब्लास्ट - फोटो : Social Media
बलोच एक्टीविस्ट का कहना है कि  लंदन सरकार ये सब कुछ पाकिस्तान के दबाव में कर रहा है। लंदन में ये विज्ञापन पहले टैक्सी और बिलबोर्ड्स पर लगाया गया था। जिसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत में किस तरह से पाकिस्तान मानव अधिकारों का दुरुपयोग कर रहा है।

इस मामले में पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में यूके के राजदूत को इस्लामाबाद में तलब किया था, उसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने टैक्सियों और बिलबोर्ड्स से ये पोस्टर हटवा दिया था। 

इन पोस्टरों में सेव बलूचिस्तान का संदेश भी लिखा गया था।पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस अभियान को पाकिस्तान विरोधी करार दिया है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को ऐसे किसी शांतिपूर्वक विरोध से दिक्कत हुई हो।

नूरदिन मंगल डब्ल्यूबीओकी एक्टीविस्ट ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में करीब 10,000 से अधिक   बलोच लोगों को पाकिस्तान सिक्योरिटी फोर्स ने मार दिया है। नूरदिन ने कहा कि बलोच लोगों को आज भी  मारा जा रहा है अफसोस की बात ये है कि उन्हें अमीरीकी हथियारों से मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed