{"_id":"57a55e464f1c1b6f152bc3a7","slug":"fire-in-france-bar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस: बार में आग लगने से 13 की मौत, 6 घायल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फ्रांस: बार में आग लगने से 13 की मौत, 6 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
Demo PIc - आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- फोटो : amar ujala - file
फ्रांस के बुआं शहर में जन्मदिन की पार्टी में अचानक आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है इस घटना में 6 लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
फ्रांस के गृहमंत्री के मुताबिक ये हादसा रात के वक्त हुआ। क्यूबा के लिबेरे बार के बेसमेंट में भीषण आग लगी थी। जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
मृतकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि ये लोग बर्थडे मना रहे थे, तभी मोमबत्तियों की वजह से आग फैल गई।