फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   famous piano player became angry on stage

मंच पर पियानो वादक का गुस्सा

Sat, 08 Jun 2013 08:11 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 08 Jun 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
famous piano player became angry on stage

मशहूर पियानो वादक क्रिस्टियन ज़िमरमैन ने अपने एक स्टेज शो के दौरान खुलकर गुस्से का इज़हार किया।

विज्ञापन


इससे उनके प्रशंसक हैरान हो गए। ज़िमरमैन का गुस्सा उस वक्त फूटा जब उन्होंने एक प्रशंसक को अपने स्मार्ट फोन से कार्यक्रम का वीडियो बनाते देखा।

56 वर्षीय ज़िमरमैन इस घटना के कुछ देर बाद स्टेज पर वापस लौटे और बोलेः "यू-ट्यूब से संगीत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है।"

हांलाकि उन्होंने गाना जारी रखा लेकिन कार्यक्रम के बाद के रात्रि भोज को भी रद्द कर दिया।

पोलैंड निवासी ज़िमरमैन विश्व के उन शीर्ष संगीतकारों में शामिल हो गए हैं जो संगीत प्रदर्शनों के वीडियो बनाने के खिलाफ हैं।

अप्रैल में इंडी राक बैंड 'येह येह येह' ने अपने एक प्रदर्शन के दौरान श्रोताओं के लिए एक पर्ची चिपका दी थी। जिस पर लिखा था, ''इस संगीत कार्यक्रम को कृपया अपने स्मार्ट फोन या कैमरे पर न देखें।''

पिंक फ्लॉयड के बैसिस्ट और गायक रहे रोजर वाल्टर्स ने संगीत कार्यक्रमों के दौरान वीडियो बनाने को कलाकारों के प्रति असम्मान बताया।

गुस्से में आग बबूला
ज़िमरमैन पश्चिमी जर्मनी के एसन शहर के रुहर पियानो फेस्टीवल में प्रदर्शन कर रहे थे। प्राप्त खबरों के अनुसार यहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता को झरोखे से कार्यक्रम का वीडियो बनाते देखा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद इस फेस्टीवल की प्रवक्ता एन्के डेमिरसाय ने बताया, ''उन्होंने क्वायर सीट के ऊपर बैठे किसी शख्स को कार्यक्रम का वीडियो बनाते देखा। हमें लगता है कि उसके पास शायद आईफोन था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


''उन्होंने उससे ऐसा करने के लिए मना किया लेकिन वो नहीं माना। तब उन्होंने गाना बंद कर दिया और मंच से चले गए।''

ज़िमरमैन ने श्रोताओं से साफ-साफ कहा कि उनके कई अनुबंध और कार्यक्रम रद्द हो गए क्योंकि संगीत कंपनियों के अधिकारी कहते हैं,''माफ कीजिए लेकिन ये तो पहले से ही यू-ट्यूब पर है।"

इस फेस्टीवल के निदेशक फ्रांज जेवर ओहनेसार्ग ने कहा कि उन्हें ज़िमरमैन की खीझ से पूरी सहानुभूति है।

ओहनेसार्ग ने जर्मन मीडिया से कहा, ''यह एक चोरी है, साफ-साफ चोरी। संवेदनशील स्वभाव वाले कलाकारों को ऐसी चीजें गहरी चोट पहुंचाती हैं।''

बीबीसी ने बुधवार को ज़िमरमैन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

समझदार बनें
रॉयल एल्बर्ट हॉल के मुख्य परिचालन अधिकारी जैस्पर होप के अनुसार कलाकार को या दर्शकों को परेशान किए बगैर संगीत कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण का वीडियो बनाने से कोई समस्या नहीं है।

बीबीसी से बात करते हुए जैस्पर ने कहा, ''समझदारी दिखाना कोई मुश्किल काम नहीं है।''

''अगर आप ऐसे कलाकार हैं जो अपने प्रचार के लिए डिजीटल मीडिया का प्रयोग करने को तैयार हैं तो आपका ध्यान भंग किए बगैर वीडियो बनाने में मुझे कोई समस्या नहीं नजर आती।''

जैस्पर ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, ''मुझे नहीं लगता कि इस कारण किसी के संगीत कार्यक्रम के करार रद्द हो सकते हैं। ये तो आज कल के संगीत प्रचार का आवश्यक हिस्सा बनता जा रहा है।


वायलन वादक और संगीत रचयिता स्टीव बिंघम का मानना है कि बहुत से संगीतकारों के लिए चोरी से ज्यादा परेशानी वीडियो की खराब गुणवत्ता से होती है।

वो कहते हैं,''आप चाहते हैं कि लोग अपने दोस्तों को आपका संगीत भेजें लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष यह है कि यदि कोई सत्रहवीं कतार में बैठ कर आपके संगीत का वीडियो बना रहा है तो उस संगीत की गुणवत्ता पर आपका मनचाहा नियंत्रण नहीं होता।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed