{"_id":"5b11dcc94f1c1bf16e8b5b7f","slug":"facebook-removed-the-trending-news-section-four-years-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह के चलते फेसबुक ने चार साल बाद ट्रेंडिंग न्यूज सेक्शन हटाया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इस वजह के चलते फेसबुक ने चार साल बाद ट्रेंडिंग न्यूज सेक्शन हटाया
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Updated Sat, 02 Jun 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल वेबसाइट फेसबुक ने अपने आउटडेटेड हो चुके ट्रेंडिंग न्यूज सेक्शन को चार साल बाद हटा दिया। यह जानकारी कंपनी के एक एक्जीक्यूटिव ने दी। कंपनी ने दावा किया कि यह सेक्शन अब लोगों के बीच लोकप्रिय नहीं था लेकिन ट्रेंडिंग सेक्शन के चलते कंपनी को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा था। इनमें फेक न्यूज, राजनीतिक संतुलन और खराब मानसिकता के लोगों के प्रबंधन में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की सीमाएं शामिल हैं।
कंपनी ने 2014 में ट्रेडिंग फीचर की शुरुआत की थी। मुख्य न्यूज फीड के बगल में हेडलाइंस की लिस्ट दिखाई देती थी। ट्रेंडिंग फीचर को खत्म करने के साथ ही फेसबुक अब ब्रेकिंग न्यूज समेत नए फीचर्स टेस्ट कर रहा है। फेसबुक स्थानीय खबरों को ज्यादा प्रधानता देना चाहता है। फेसबुक के न्यूज प्रोडक्ट के हेड एलेक्स हार्डीमन ने इसका एलान करते हुए कहा कि कंपनी अभी भी ब्रेकिंग और रियल टाइम न्यूज को लेकर प्रतिबद्ध है।
व्हाट्सएप पेमेंट्स के अनुपालन, डाटा सुरक्षा की जांच करे एनपीसीएल: आईटी मंत्रालय
आईटी मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीएल) को यह जांच करने को कहा है कि व्हाट्सएप पेमेंट्स सेवा ने पेमेंट बैंक की सर्विस शुरू करने से पहले उपभोक्ताओं के डाटा सुरक्षा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों का पालन किया है या नहीं। यह बात आधिकारिक सूत्रों ने दी। साथ ही कहा है कि पेमेंट बैंक का खाता कहां स्टोर हो रहा है और क्या डाटा इसकी मूल कंपनी फेसबुक के साथ साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरबीआई ने 5 अप्रैल को कहा था कि सभी पेमेंट सिस्टम ऑपरेटरों को सुनिश्चित करना होगा कि पेमेंट संबंधी सारा डाटा केवल देश में स्टोर किया जाए और कंपनियों को इसके अनुपालन के लिए छह महीने का वक्त दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि व्हाट्सएप को 10 लाख उपभोक्ताओं के लिए पेमेंट सेवा के बीटा वर्जन की अनुमति दी गई थी।