{"_id":"7636d95c-230c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-more-addictive-than-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स से ज्यादा है फेसबुक की 'चाह'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
सेक्स से ज्यादा है फेसबुक की 'चाह'
बीबीसी हिन्दी
Updated Wed, 31 Oct 2012 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में एक शोध में कहा गया है कि सेक्स से ज्यादा प्रबल चाह फेसबुक या ट्विटर जैसी मीडिया का इस्तेमाल करने की होती है। ये शोध मनोवैज्ञानिक मामलों के जर्नल 'साइकोलॉजिकल साइंस' में छपा है।
विज्ञापन
शोध में 205 पुरुष और महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। इनमें से ज्यादातर लोग कॉलेज जाने वाले छात्र और छात्राएं थीं। शोध में स्मार्टफोन का सहारा लिया गया और इन लोगों के रोजाना की ख्वाहिशों को जांचा गया।
विज्ञापन
एक हफ्ते तक हर रोज सात बार इनका फोन बजता था। फोन पर उन्हें एक छोटे सर्वेक्षण में हिस्सा लेना होता था जिसमें पूछा जाता था कि उन्हें किन चीजों की लालसा हो रही है और वो उन्हें पाने की ललक को कितना रोक पाते हैं।
विज्ञापन
ज्यादा सहज
शोध में पाया गया कि वैसे तो सेक्स की चाह बहुत तेज होती थी लेकिन वो उन पर काबू पाकर ईमेल, या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की ज्यादा चाहत रखते थे।
शोधकर्ताओं का कहना है कि फेसबुक, ट्विटर या इमेल जैसे मीडिया के इस्तेमाल करने की चाह को रोक पाना ज्यादा कठिन होता है क्योंकि ये चीजें ज्यादा आसानी से उपलब्ध होती हैं।
साथ ही ईमेल चेक करना या फेसबुक पर अपडेट करना सेक्स करने से ज्यादा आसान और सहज होता है इसलिए भी उनकी चाह ज्यादा प्रबल होती है।
दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के कैरेन नौर्थ भी इस शोध से जुड़े थे। उन्होंने कहा, "सेक्स की चाह ज्यादा प्रबल हो सकती है लेकिन वो बहुत कुछ मौके पर भी निर्भर करता है।
आज हम अपने एसएमएस लगभग हर दो मिनट में देख रहे हैं, लोग लगातार अपने फोन चेक करते रहते हैं और वो रूक ही नहीं सकते हैं।"