फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   explosion hit nuclear power plant in france

फ्रांस के न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका, कई लोग घायल

Fri, 10 Feb 2017 01:02 AM IST
एजेंसी/ पेरिस 
एजेंसी/ पेरिस  Updated Fri, 10 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
explosion hit nuclear power plant in france

फ्रांस के पश्चिमोत्तर तट स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस विस्फोट से रेडिएशन के लीक होने का खतरा नहीं है, लेकिन इसकी चपेट में आने से पांच लोगों को सांस देने की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। यह विस्फोट फ्लामनविले परमाणु संयंत्र के इंजन रूम में हुआ, जो चेरबर्ग बंदरगाह से 25 किमी दूरी पर स्थित है। 

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारी जैक्स वितकोवस्की ने बताया कि यह परमाणु दुर्घटना नहीं है। संयंत्र के परमाणु जोन के बाहर एक वेंटिलेटर फटा है। इसकी चपेट में आने से पांच लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विस्फोट के फौरन बाद संयंत्र के दो प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर्स बंद कर दिए गए। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। फ्लामनविले प्लांट में नई तीसरी पीढ़ी का रिएक्टर ईपीआर भी बनाया जा रहा है। 2018 के आखिरी तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा, जिसके बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed