फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   European Parliament condemns human rights situation in Pakistan

यूरोपियन संसद ने पाक को लताड़ा, मिलट्री कोर्ट और ईशनिंदा के खिलाफ प्रस्ताव पास

Thu, 15 Jun 2017 10:16 PM IST
amarujala.com, Presented By: नवीन कुमार, श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Presented By: नवीन कुमार, श्रवण शुक्ला Updated Thu, 15 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
European Parliament condemns human rights situation in Pakistan
ईयू संसद - फोटो : ANI
यूरोपीय संसद ने अपने प्रस्ताव में पाकिस्तानी सैन्य अदालतों के कामकाज के तरीकों पर गहरी चिंता जताई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि वह गुप्त तरीके से सिविल मामलों की सुनवाई करती है।
विज्ञापन


यूरोपीय यूनियन की संसद के सदस्य ने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों के हनन का स्तर बेहद चिंतनीय है। यहां तक कि आरोपियों को बचाव का मौका तक नहीं दिया जाता। या तो उन्हें मार दिया जाता है, या उन्हें गायब कर दिया जाता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर पेश प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान अपने यहां तत्काल सैन्य अदालतों को पारदर्शी रूप से सिविल अदालतों में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू करे। यूरोपीय संसद पाकिस्तान में सैन्य बलों को मिली खूली छूट को लेकर चिंतित है। उसने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह पाक सेना के क्रियाकलापों पर गंभीरता से नजर रखे। 
ईयू संसद ने पाकिस्तानी सरकार और सक्षम अधिकारियों से आग्रह किया है कि सैन्य बलों की हिरासत में होने वाली मौतों की गहन और बिना किसी पक्षपात के जांच करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed