फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   europe second mission on mars has fail

जीवन की तलाश में मंगल पर गया यूरोप का दूसरा मिशन भी फेल

Fri, 21 Oct 2016 06:24 AM IST
एजेंसी/पेरिस
एजेंसी/पेरिस Updated Fri, 21 Oct 2016 06:24 AM IST
विज्ञापन
europe second mission on mars has fail
- फोटो : demo pic

मंगल पर जीवन की खोज के लिए गए यूरोपीय अंतरिक्ष यान का धरती पर उसके नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) का कहना है कि यान की स्थिति के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। आशंका है कि शायद यह अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के दबाव को सहन नहीं कर पाया। अगर यह वास्तव में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है तो मंगल पर उतरने की यूरोप की यह लगातार दूसरी असफल कोशिश होगी । 

विज्ञापन


यूरोप ने 13 साल पहले भी मंगल पर यान भेजने की कोशिश की थी। तब 2003 में ब्रिटिश निर्मित बीगल 2 रोबोट प्रयोगशाला अपने मदरशिप ‘मार्स एक्सप्रेस’ से अलग होने के बाद बिना किसी सुराग के लापता हो गया था, जिसके अवशेष को अंत में पिछले साल नासा की एक तस्वीर में कैद की गई है। मंगल पर भेजा गया यह यान ‘शियापारेली’ आकार में बहुत छोटा था और मंगल ग्रह पर उतरने के चंद सेकेंड बाद ही सिग्नल देना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


अतीत या वर्तमान में इस लाल ग्रह पर जीवन की खोज के लिए एक संयुक्त यूरोपीय-रूसी खोज के अभियान के तौर पर इस यान का मदरशिप ट्रेस गैस परिक्रमा (टीजीओ) मंगल ग्रह के कक्षा में पहुंचने में सफल रहा। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) में सौर और ग्रहों के मिशन प्रमुख आंद्रे एकोमाजो ने कहा कि यान को मंगल ग्रह पर अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार बुधवार अपराह्न 2 बजकर 48 मिनट पर उतरना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यान तो मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक तो जरूर उतर गया लेकिन वह कोई संकेत नहीं दे रहा है। आगे के विश्लेषण के लिए शियापारेली को कुछ 600 मेगाबाइट डेटा भेजना आवश्यक है। लेकिन अब इससे संकेत नहीं मिल पा रहे हैं। इस बाबत जानकारी भी नहीं है कि ढांचागत रूप से यह जिंदा भी है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed