{"_id":"56e47c4d4f1c1b027b8b4591","slug":"europe-and-russia-to-send-exomars-2016-to-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पर जीवन की तलाश के लिए यूरोप और रूस भेजेंगे अपना यान ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मंगल पर जीवन की तलाश के लिए यूरोप और रूस भेजेंगे अपना यान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 03:51 AM IST
सार
- भविष्य में जीवन पनपने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी
- एक्सोमार्स 2016 को कजाकिस्तान से लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
मंगल ग्रह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगल ग्रह पर जीवन पनपने की संभावनाओं की खोज के लिए यूरोप और रूस मिलकर सोमवार को मानवरहित स्पेस क्राफ्ट भेजेंगे। यह यान लाल ग्रह के वातावरण में मौजूद गैसों की खोज करेगा और पता लगाने की कोशिश करेगा कि अतीत में क्या यहां कभी जीवन पनपा होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही भविष्य में जीवन पनपने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। रूस और यूरोप के इस संयुक्त अभियान के तहत सोमवार को एक्सोमार्स 2016 को कजाकिस्तान से लॉन्च किया जाएगा। इस यान पर कई हाईटेक उपकरण लगे होंगे। यहां के वातावरण में गैस की मौजूदगी की छानबीन करने के लिए ट्रेस गैस ऑर्बिटर उपकरण भी इसमें मौजूद होगा। यह तकरीबन 49.6 करोड़ किलोमीटर का सफर तय कर 19 अक्टूबर को मंगल पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
इस यान का मुख्य मिशन लाल गृह की तस्वीरें लेना और यहां की हवा का परीक्षण करना है। यूरोप और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी के इस संयुक्त अभियान के दूसरे चरण में 2018 में मार्स रोवर भेजा जाएगा।
विज्ञापन