{"_id":"3fa6e538-71a1-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"employment-office-sends-german-teen-to-work-in-brothel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब सेंटर ने भेजा वेश्यालय में नौकरी का ऑफर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जॉब सेंटर ने भेजा वेश्यालय में नौकरी का ऑफर
Updated Fri, 08 Feb 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में नौकरी दिलाने वाले एक केंद्र ने एक किशोरी को वेश्यालय में मेहमाननवाजी का काम करने का ऑफर उसके घर भेजा है। हालांकि बाद भी उससे माफी मांगी गई है।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार पत्र ऑग्सबर्गर एल्गेमेने के मुताबिक 19 वर्षीय उस किशोरी की मां नौकरी का नियुक्ति पत्र देखकर चीख उठी थी।
अखबार ने नौकरी दिलाने वाले केंद्र के प्रमुख रॉलेंड फ्यूरेस्ट के हवाले से कहा है कि उसे चिठ्ठी भेजने से पहले लड़की से पूछना चाहिए था।
रॉलेंड ने इस बात पर जोर दिया है कि लड़की को जिस काम की पेशकश की गई थी, वह देह व्यापार नहीं था। जर्मनी में देह व्यापार एक कानूनी व्यवसाय है और रॉलेंड के केंद्र को यह पता था कि सवालों के घेरे में आया प्रतिष्ठान वेश्यालय है।
विज्ञापन
उस किशोरी ने अखबार से कहा कि मैं घर की देख-भाल करने वाला कोई अच्छा सा काम खोज रही थी न कि किसी वेश्याघर के शराबखाने में। उसने कहा कि चिठ्ठी पढ़ कर मैं स्तब्ध रह गई। यहां तक कि जब मेरी मां ने चिठ्ठी पढ़ी, वह जोर-जोर से चीखने लगी थी।
विज्ञापन