{"_id":"590ff5d94f1c1b3a54851549","slug":"emmanuel-macron-becomes-french-president-youngest-leader-since-napoleon-bonaparte","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टार्ट-अप सम्राट बना फ्रांस का राष्ट्रपति, नेपोलियन के बाद सबसे युवा राष्ट्र प्रमुख","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्टार्ट-अप सम्राट बना फ्रांस का राष्ट्रपति, नेपोलियन के बाद सबसे युवा राष्ट्र प्रमुख
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Mon, 08 May 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : Magic Paris
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के नए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सबसे कम उम्र के फ्रेंच राष्ट्रपति हैं। फ्रांस को व्यापार और यूरोपीय नीतियों के तहत आगे बढ़ाने का वादों के आधार पर 39 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों ने मरीन ली-पेन को मात देकर जीत हालिस की। मगर राष्ट्रपति बनने पहले मैक्रों ने अपनी जीवन में काफी सक्रिय और सफल रहे हैं। इमैनुएल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और इस बात का परिचय उन्होंने अपने छात्र जीवन में ही दे दिया था।
स्टार स्टूडेंट, स्टार्ट-अप क्रांति के जनक, इंवेस्टमेंट बैंक और अर्थव्यवस्था मंत्री रहने वाले मैक्रों ने जीत दर्ज करने बाद अपने अभिभाषण में 'यूरोप और जनता के साथ रिश्त पुनर्स्थापित करने का प्रण लिया।' उन्होंने कहा कि वो उम्मीदों से भरे नए फ्रांस का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्रांस में बदलावों के लिए उनका पहला अनुभव नहीं होगा।
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस ओलांद के कैबिनेट में आर्थिक सलाहकार बनने के लिए अपनी नौकरी छोड़ी दी। वो दो साल तक ओलांद के साथ काम करते रहे। इसके बाद 2014 से 2016 तक उन्हें अर्थव्यवस्था मंत्रालय सौंपा गया। आर्थिक गति बढ़ाने के लिए उन्होंने दुकानों को रविवार को और देर शाम तक खुले रहने की इजाजत दी। हालांकि, इस कदम पर विरोधियों ने कहा कि वो कर्मचारियों के हितों की रक्षा नहीं कर रहे हैं। इसका विरोध सड़कों तक पहुंचा, मगर सरकार ने विशेषाधिकार के जरीए इस कानून को पारित कराया।

'अपने झंडे के साथ यह झंडा भी उठाएं लोग'
इमैनुएल मैक्रों
पिछले साल मैक्रों ने 'एन मार्च' नाम से अपना राजनैतिक आंदोलन जारी किया, जिसमें उन्होंने समाजावादी सरकार को खत्म करने की बात की। उन्होंने वादा किया कि वो समाज, व्यापार जगत के नए चेहरों को लाकर फ्रांस की राजनीति की दशा और दिश बदल देंगे। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती संसद में बहुमत साबित करने की है। कोई भी मुख्य पार्टी उनके समर्थन में नहीं है।
फ्री मार्केट और व्यापार का खुलेआम समर्थन करने वाले मैक्रों ने फ्रांस को वैश्वीकरण से होने वाले फायदे का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि फ्रांस को अपने झंडे के साथ-साथ यूरोपियन संघ का ध्वज भी उठाना चाहिए, जिससे फ्रांस को एक कदम आगे ले जाया जा सकता है। ली पेन के आरोपों पर मैक्रों ने कहा कि वो बैंकों के कंट्रोल में नहीं है।

24 साल बड़ी टीचर से की शादी
इमैनुएल और ब्रेजिट मैक्रों
इसके अलावा उन्होंने पुलिस और सैन्य शक्ति को बढ़ाने पर भरपूर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने इंटेलिजेंस को मजबूत बनाने की भी वकालत की। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में फ्रांस में लगातार आंतकी हमले हुए हैं।
ऐसा नहीं है कि इमैनुएल मैक्रों ने अकेले ही प्रचार किया। इस पूरी प्रक्रिया में उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों भी उनके साथ थी। बता दें कि उनकी पत्नी उनसे 24 साल बड़ी हैं। 39 साल के इमैनुएल मैक्रों ने देश के सबसे शानदार विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही वह अपनी टीचर को दिल दे बैठे थे। बाद में उन्होंने 64 साल की अपनी पूर्व टीचर ब्रिजिट ट्रॉयनीयकू से शादी की। वह तलाकशुदा और तीन बच्चों की मां थीं। उनका यह रिश्ता मीडिया में सुर्खियों में रहा।