फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   ebola patient found in span too.

इबोला संक्रमण का मामला स्पेन में भी

Wed, 08 Oct 2014 08:28 AM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
ebola patient found in span too.

जानलेवा इबोला वायरस के संक्रमण का मामला अब स्पेन में भी सामने आया। इससे पहले यह कई अफ्रीकी देशों में फैल चुका है।

विज्ञापन


स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री अना माटो ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक नर्स को इबोला संक्रमण हुआ है और ये संक्रमण उन्हें मैड्रिड में इबोला के दो मरीजों के इलाज के दौरान हुआ।

इबोला संक्रमण के चलते इन दोनों मरीजों की मौत हो गई थी। 69 वर्ष के मैनुएल विएजो की मौत 25 सितंबर को हुई। उन्हें सिएरा लियोन से इबोला संक्रमण के बाद यहां लाया गया था।
विज्ञापन


जबकि 75 वर्ष के दूसरे मरीज मिगुएल पजारिज की मौत लाइबेरिया में संक्रमित होने के बाद अगस्त में हुई थी।

इन दोनों के इलाज में शामिल नर्स अब संक्रमण के चपेट में आ गई हैं। माना जा रहा है कि अफ्रीका से बाहर इबोला संक्रमण का ये पहला मामला है।

फिलहाल नर्स की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इतना खतरनाक क्यों है इबोला?

ebola patient found in span too.

पश्चिमी अफ़्रीका में इबोला वायरस के संक्रमण से लगभग 3,400 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि व्हाइट हाउस इबोला से सबसे ज़्यादा प्रभावित पश्चिम अफ्रीका से अमेरिकी हवाईअड्डे पहुंचने वालों की अतिरिक्त जांच पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

हालांकि ओबामा ने कहा है कि अमेरिका में इबोला के संक्रमण की आशंका न के बराबर है, फिर भी इबोला के ख़िलाफ़ मुहिम चलाने के लिए वह बड़े देशों पर व्यापक दबाव बनाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने इबोला वायरस से सभी नागरिकों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed