फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Donald Trump praised the curry Nawaj Sharif, Pakistan told the "country of intelligent people"

डोनाल्ड ट्रंप ने की नवाज शरीफ की तारीफ, पाकिस्तान को बताया समझदार लोगों का देश

Thu, 01 Dec 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump praised the curry Nawaj Sharif, Pakistan told the "country of intelligent people"
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रशंसा की है। उन्होनें शरीफ की तारीफ करते हुए कहा कि नवाज शरीफ एक "सम्मानित व्यक्ति है।"  साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि वो पाकिस्तान के साथ हर एक भूमिका निभाने को तैयार हैं। जो उनसे हो सकेगी।" वहीं राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने अमेरीका में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कही थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रकशित प्रेस रिलीज की माने तो नवाज शरीफ ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव की जीत की बधाई दी थी। उस दौरान ट्रंप ने शरीफ से बात करते हुए कहा था कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं उन्हें बहुत दिनों से जाना हूं। पाकिस्तान की तारीफ करते हुए ट्रंप ने ये भी कहा कि "पाकिस्तान में सबसे ज्यादा समझदार लोग हैं।
विज्ञापन

Donald Trump praised the curry Nawaj Sharif, Pakistan told the "country of intelligent people"
इसके अलावा प्रधानमंत्री शरीफ को हर संभव मदद करने का अश्वास दिया। साथ ही उनसे कहा कि वो मुझे कभी भी फोन कर सकते है, 20 जनवरी को मेरे कार्यभार संभालने के बाद भी और उससे पहले भी।पाकिस्तानी मीडिया की माने तो प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने निर्वाचित राष्ट्रपति को पाकिस्तान आने के लिए न्यौता भी दिया है। जिस पर ट्रंप ने पाक प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "वो पाकिस्तान आना और वहां के लोगों से मिलना पंसद करेगें।

उल्लेखनीय हो कि डोनल्ड ट्रंप ने 8 नवंबर से पहले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मुस्लिम विरोधी बयानबाजी की थी। साथ ही उन्होनें कहा था कि अगर वो राष्ट्रपति बनते है तो अमेरीका में मुस्लमानों और शराणार्थियों पर प्रतिबंध लगाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed