फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   dogs trained to smell breast cancer

कुत्तों को स्तन कैंसर सूंघने की ट्रेनिंग

Fri, 15 Mar 2013 12:11 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 15 Mar 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
dogs trained to smell breast cancer

ब्रितानी वैज्ञानिक डॉक्टर क्लेयर गेस्ट एक ऐसे शोध का नेतृत्व कर रही हैं जिसमें इस बात को परखा जा रहा है कि क्या सांस के परीक्षण से कैंसर का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


‘मेडिकल डिटेक्शन डॉग’ संस्था की मुख्य कार्यकारी डॉक्टर गेस्ट अब कुत्तों को खास ट्रेनिंग दे रही हैं ताकि वे अन्य कैंसरों को भी सूंघ कर बता सकें।

गेस्ट का कहना है कि एक कुत्ते ने ही उन्हें ख़बरदार करना शुरू कर दिया और बाद में उन्हें स्तन कैंसर निकला जिसका पता शुरुआती दौर में लग गया था।

अब न सिर्फ डॉक्टर गेस्ट की तबीयत में सुधार है बल्कि वो कुत्तों को प्रशिक्षण देकर इस काबिल बनाने की कोशिश कर रही है कि वो सांस के नमूने से इस भयानक बीमारी का पता लगा लें। उन्हें ये भी उम्मीद है कि आगे चलकर कोई इलेक्ट्रिक नाक भी विकसित की जा सकती है।
विज्ञापन


कुत्तों की खूबी
ब्रिटेन में मेडिकल डिटेक्शन डॉग संस्था को 2004 में स्थापित किया गया था और ये वहां शोधकर्ताओं, एनएचएस ट्रस्टों और विश्वविद्यालयों के साथ काम कर रही है। मेडिकल विषयों की पत्रिका लांसेट में डॉक्टर जॉन चर्च ने दावा किया था कि कुत्ते ब्लेडर कैंसर का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर गेस्ट कहती हैं कि ऐसे मामले की संख्या कुछ समय से बढ़ रही है जबकि कुत्ते ने मालिक में कैंसर की बीमारी होने का पता लगाया।

वो बताती हैं, “पहले हमने सोचा कि कुत्ते ऐसा सिर्फ संगोयवश कर पा रहे होंगे और फिर शायद हमने सोचा कि हम उन्हें इस काम को विश्वसनीयता के साथ करने के लिए ट्रेन कर सकते हैं।”


इस संस्था ने कुत्तों के साथ काम करना शुरू किया और अब वे नियंत्रित नमूनों में से कैंसर के नमूनों को पहचान सकते हैं, हालांकि ये शोध मुख्य रूप से ब्लेडर और प्रोस्टेट कैंसर तक ही सीमित है।

अब कुत्तों को स्तन कैंसर का पता लगाना भी सिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed