फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   dogs behaviour study

दिल की बात समझते हैं कुत्ते?

Thu, 14 Feb 2013 10:20 AM IST
Updated Thu, 14 Feb 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
dogs behaviour study
कुत्ते इंसानों के करीब होते हैं। ये बात नई नहीं है लेकिन एक नया शोध बताता है कि कुत्ते इंसानों के नजरिया को कहीं ज्यादा बखूबी समझ लेते हैं।
विज्ञापन


मतलब पहले जितना समझा जाता रहा है उसके मुकाबले कुत्ते इंसानों को समझने में कई कहीं ज्यादा समर्थ होते हैं।

एक अध्ययन से यह पता चला है कि कुत्ते आसानी से अपने तौर-तरीके बदलने में सक्षम होते हैं खासकर तब जबकि उन्हें पता हो कि उनके मालिक ने अपना नजरिया बदल लिया है।

'एनिमल कॉग्निशन' में प्रकाशित इस अध्ययन में 84 कुत्तों पर लंबे समय तक नजर रखा गया। इस दौरान ये देखा गया कि क्या मालिक के हालात में बदलाव के मद्देनजर कुत्ते भी अपना व्यवहार बदल लेते हैं?
विज्ञापन


शोध में यह जानने पर जोर दिया गया कि कुत्तों में किस तरह का लचीलापन होता है जिससे वे आदमी का नजरिया समझ पाते हैं।

कुत्ते की समझदारी

इसके अलावा ये भी देखा गया कि अंधेरे में मनाही के बावजूद कुत्तों में खाना चुराने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है ताकि कोई उन्हें देख न लें।

शोध में यह देखा गया कि जब बत्तियां बंद थीं और कुत्ते अपने मालिकों के साथ कमरे में थे तब भोजन चुराने और बात न मानने की प्रवत्ति उनमें ज्यादा थी।

इसके मुताबिक अंधेरे कमरे में कुत्ता यह नहीं भूला था कि उस कमरे में कोई आदमी भी है बल्कि उसने यह समझ लिया कि उसका मालिक कब उसे देख पाने में समर्थ या असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में इस बात का पूरा ख्याल रखा गया था कि प्रयोग के दौरान होने वाले फेरबदल से उसके नतीजों पर कोई असर न पड़े।

यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्ट्समाउथ के मनोविज्ञान विभाग की डॉक्टर जुलियाने कामिन्स्की ने कहा कि अध्ययन आश्चर्यजनक रहा क्यूंकि इससे पता चलता है कि कुत्ते इस बात को समझ रहे थे कि आदमी उन्हें अंधेरे में नहीं देख सकते इसका मतलब यह हुआ कि वे आदमी का नजरिया समझने में सक्षम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed