फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Dog Buried Alive In France Sparks Social Media Outrage

कुत्ते को जिंदा जलाया, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 06 Aug 2015 06:35 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dog Buried Alive In France Sparks Social Media Outrage

फ्रांस के वर्सेल्स शहर में एक कुत्ते को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यह कुत्ता एक सुनसान जगह पर जली हुई हालत में पाया गया जिसके बाद इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिला। फिलहाल पुलिस ने इस कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जियो टीवी की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि फ्रेंच मस्तीफ नस्ल का एक कुत्ता गले तक जली हुई हालत में मिला। वह डरा हुआ और बेहद भूखा था। पश्चिम पेरिस में शनिवार को एक आदमी अपने कुत्ते के साथ टहलने निकाला था जहां उसने इस कुत्ते को जली हुई हालत में देखा और अपने साथ ले आया।
विज्ञापन


उसने अपने फेसबुक वाल पर लिखा कि सौभाग्य से वह सही समय पर सही जगह पर था जिससे इसकी जान बच गई। उसने लिखा। केवल इसका सिर दिखाई दे रहा था और इसके शरीर का बाकि हिस्सा जमीन के अंदर दबा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक पर 19 लाख का जुर्माना

Dog Buried Alive In France Sparks Social Media Outrage

वहीं इस कुत्ते के 21 वर्षीय मालिक ने पुलिस को बताया कि यह कुत्ता घर से भाग गया था और उसने इसे नहीं जलाया। हालांकि, जांच अधिकारियों ने उसके दावे को खारिज करते हुए बताया कि करीब 10 साल का यह कुत्ता अर्थराइटिस से पीड़ित है और इसका भाग जाना मुश्किल है।

पुलिस ने मालिक के खिलाफ जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसके तहत इसको दो साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा मालिक पर 30 हजार यूरो का जुर्माना भी लगाया गया है। मालिक को 'ज्यादा से ज्यादा सजा' दिलाने के लिए बुधवार को एक ऑनलाइन याचिका दर्ज की गई है जिस पर 1 लाख 25 हजार लोगों के दस्तखत थे।

फिलहाल कुत्ते का मेडिकल उपचार किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद लोग फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से अन्य लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार न करें। आपको बता दें कि इस नस्ल का कुत्ता अपने लुक और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। यूरोप में इस नस्ल के कुत्तों के बच्चे 300 से 900 यूरो तक में बिकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed