फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   dinosaur species discovered by five year old

एक बच्ची ने खोजा 11.5 करोड़ साल पुराना डायनासोर

Wed, 20 Mar 2013 11:14 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 20 Mar 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
dinosaur species discovered by five year old
ब्रिटेन में पांच साल की उम्र में साढ़े ग्यारह करोड़ साल पुराने डायनासोर के जीवाश्म खोजने वाले लड़की के नाम पर ही डायनासोर की इस नई प्रजाति का नाम रखा गया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि जीवाश्म के ये अवशेष एक नई बिल्कुल प्रजाति के मालूम होते हैं। डैजी मोरिस नाम की बच्ची को ये जीवाश्म 2009 में आइल ऑफ विट द्वीप के तट पर मिला था।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान उड़ने वाले एक सरीसृप की नई प्रजाति के तौर पर की है। ये जीव कौवे का आकार का रहा होगा।

इससे पता चलता है कि उस वक्त यूरोप में अलग अलग आकार के उड़ने वाले सरीसृप रहते होंगे।

बड़ी खोज
अब नौ वर्ष की हो चुकी डैजी खुद डायनासोर की खासी शौकीन है और चार साल पहले वो आर्थरफील्ड के तट पर टहल रही थी कि उसके पैर इस जीवाश्म से टकराए।

सोमवार को प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध पत्र के अनुसार डैजी के नाम पर ही इस जीवाश्म को वैट्रीड्रेको डेजीमॉरिसे का नाम दिया गया है।

जीवाश्म विशेषज्ञ मार्टिन सिंपसन कहते हैं कि ये मामला दिखाया है कि किस तरह बड़ी बड़ी खोजें नौसिखिए लोग कर लेते हैं।

डैजी के परिवार ने इस जीवाश्व के बारे में साउथएंप्टन यूनिवर्सिटी के सैम्पन से ही संपर्क किया था।

वो बताते हैं, 'मुझे पता था कि मैं एक बहुत ही विशेष चीज देख रहा था। और मैं सही था।'

'डायनासोर की राजधानी'
सिम्पसन के अनुसार 'जिस द्वीप के तट पर ये जीवाश्म मिला, उसका तट इस तरह का है कि अगर ये डैजी को न मिला होता तो ये बह जाता और बर्बाद हो जाता।'

जीवाश्म 2009 में मिलने के बाद ही नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को दान कर दिया गया था। इस संग्राहलय ने आइल ऑफ विट को हाल ही में ‘ब्रिटेन की डायनासोर राजधानी’ का नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते भर पहले ही इस द्वीप पर 12 फुट लंबे एक डायनासोर के कंकाल का लगभग पूरा ढांचा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed