{"_id":"f2f6ac4a-7a8e-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"diamond-gems-loot-robbery-in-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 मिनट में अरबों के हीरे लेकर रफूचक्कर","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
3 मिनट में अरबों के हीरे लेकर रफूचक्कर
बीबीसी हिंदी
Updated Wed, 20 Feb 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर अरबों रुपए के हीरे जवाहरात लूटने का एक मामला सामने आया है। लुटेरों ने एंटवर्प से स्विट्जरलैंड भेजे जा रहे हीरे जवाहरात के एक बड़े जखीरे को हवाई अड्डे का घेरा तोड़कर सोमवार शाम को चुरा लिया।
विज्ञापन
ब्रसेल्स एयरपोर्ट के प्रवक्ता वैन डेर क्रयस्से ने बताया कि लुटेरों ने पूरे वाकये को अंजाम देने में तीन मिनट का वक्त लिया था। लुटेरे वापस उसी रास्ते से लौटे जिस रास्ते से वे हवाई अड्डे में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को घटना के वक्त सुरक्षा वैन से हीरे जवाहरात स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने को तैयार एक हवाई जहाज में रखे जा रहे थे। तभी यह वाकया हुआ।
पुलिस ने हवाई अड्डे के नजदीक से एक जली हुई गाड़ी बरामद की है और आठ लोगों की तलाश की जा रही है।
एंटवर्प वर्ल्ड डायमंड सेंटर के कैरोलिन डी वोल्फ ने बताया कि लूटे गए हीरे जवाहरात की कीमत 36 अरब रुपए से भी ज्यादा होने की संभावना है।
डी वोल्फ ने बेल्जियम के वीआरटी ब्रॉडकास्टर को बताया, “हम जिसकी बात कर रहे हैं, वह वास्तव में बहुत बड़ी रकम है।"
हीरों के कारोबार का शहर
समाचार एजेंसी एएफपी ने एंटवर्प सेंटर के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि यह अब तक कि सबसे बड़ी डकैती है। प्रवक्ता ने कहा कि हीरों को अभी तराशा जाना था और उन्हें एंटवर्प से ज्यूरिख ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया,"एंटवर्प दुनिया में हीरे के क्लिक करें कारोबार का बहुत बड़ा केंद्र है। शहर में राजाना अरबों रुपए के हीरे आते और शहर से बाहर जाते हैं।"
ब्रसेल्स के अभियोजन कार्यालय की प्रवक्ता अंजा बिजनेंस ने बताया कि चोरों ने नकाब पहन रखे थे और हथियारों से लैस थे। हालांकि लूट-पाट की घटना के वक्त एक भी गोली नहीं चली और न ही कोई घायल हुआ।
लुटेरों ने दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया था और लूट के कारनामे को रात के अंधेरे में महज मिनटों में निपटा दिया।