फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   david cameron resigns as pm of britain , theresa can be the next PM

डेविड कैमरन ने दिया पीएम पद से इस्तीफा, थेरेसा को ब्रिटेन की कमान

Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
david cameron resigns as pm of britain , theresa can be the next PM
- फोटो : reuters

यूरोपियन यूनियन से अलग होने के बाद आज डेविड कैमरन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक बकिंघम पैलेस ने आधिकारिक रूप से घोषणा कि डेविड कैमरून ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। थेरेसा मे ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होगी।

विज्ञापन


वुधवार को डेविड कैमरन प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार हाउस ऑफ कॉमन में गए। इसके बाद वह उन्होंने बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ-2 को आधिकारिक तौर पर इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे से पहले कल कैमरन ने अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। मालूम हो कि 23 जून को जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में फैसला आने के बाद कैमरन ने पीएम पद छोड़ने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


ईयू छोड़ने पर बिगड़ी छवि को सुधारना सरकार की प्राथमिकता- थेरेसा मे

david cameron resigns as pm of britain , theresa can be the next PM

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनीं थेरेसा मे ने लंदन की 10, डाउनिंग स्ट्रीट में पत्रकरों को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं और मेरे नेतृत्व में सरकार हमेशा इस बात को लेकर प्रतिबद्ध रहेगी कि हम लोगों को बेहतर ब्रिटेन दे सकें।' उन्होंने आगे कहा, जैसा कि हम यूरोपियन संघ छोड़ चुके हैं तो अब हमें अपने देश की छवि को सुधारना होगा।

अब हमें दुनिया में साकारात्मक छवि बनानी होगी। मेरे नेतृत्व में सरकार देश की छवि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए हमेशा इसी मोड पर रहेगी। देश को आगे ले जाने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हम सब एक साथ बेहतर ब्रिटेन का निर्माण करेंगे।'
देखें ये वीडियो----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed