डेविड कैमरन ने दिया पीएम पद से इस्तीफा, थेरेसा को ब्रिटेन की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपियन यूनियन से अलग होने के बाद आज डेविड कैमरन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक बकिंघम पैलेस ने आधिकारिक रूप से घोषणा कि डेविड कैमरून ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। थेरेसा मे ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होगी।
वुधवार को डेविड कैमरन प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार हाउस ऑफ कॉमन में गए। इसके बाद वह उन्होंने बकिंघम पैलेस में क्वीन एलिजाबेथ-2 को आधिकारिक तौर पर इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे से पहले कल कैमरन ने अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। मालूम हो कि 23 जून को जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में फैसला आने के बाद कैमरन ने पीएम पद छोड़ने का ऐलान किया था।
Buckingham Palace says David Cameron has officially resigned as prime minister: AP
— ANI (@ANI_news) July 13, 2016
Theresa May is Britain's prime minister after accepting invitation from queen to form government: AP
— ANI (@ANI_news) July 13, 2016
ईयू छोड़ने पर बिगड़ी छवि को सुधारना सरकार की प्राथमिकता- थेरेसा मे
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनीं थेरेसा मे ने लंदन की 10, डाउनिंग स्ट्रीट में पत्रकरों को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं और मेरे नेतृत्व में सरकार हमेशा इस बात को लेकर प्रतिबद्ध रहेगी कि हम लोगों को बेहतर ब्रिटेन दे सकें।' उन्होंने आगे कहा, जैसा कि हम यूरोपियन संघ छोड़ चुके हैं तो अब हमें अपने देश की छवि को सुधारना होगा।
अब हमें दुनिया में साकारात्मक छवि बनानी होगी। मेरे नेतृत्व में सरकार देश की छवि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए हमेशा इसी मोड पर रहेगी। देश को आगे ले जाने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। हम सब एक साथ बेहतर ब्रिटेन का निर्माण करेंगे।'
देखें ये वीडियो----