फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cow urine sale in britain

ब्रिटेन में खाने-पीने की चीजों के साथ बिक रहा है गोमूत्र

Fri, 11 Mar 2016 06:04 PM IST
सेज असर/बीबीसी एशियन नेटवर्क, लंदन।
सेज असर/बीबीसी एशियन नेटवर्क, लंदन। Updated Fri, 11 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
cow urine sale in britain
लंदन की दक्षिण एशियाई दुकानों में पैक्ड गोमूत्र बेचा जा रहा - फोटो : BBC
गोमूत्र के औषधीय गुणों की शोहरत सिर्फ विदेशों में रहने वाले हिंदुओं के बीच भी फैल रही है। बीबीसी एशियन नेटवर्क ने पाया कि लंदन की दक्षिण एशियाई दुकानों में पैक्ड गोमूत्र बेचा जा रहा है। इनमें अधिकांश दुकानों में खाने-पीने की चीजें भी बेची जाती हैं। एक दुकान में तो गोमूत्र नान ब्रेड की शेल्फ में रखा हुआ था। एक दुकान के विक्रेता ने कहा, "हिंदू समुदाय के लोग धार्मिक कारणों से इसे ख़रीदना पसंद करते हैं। अगर घर में बच्चे का जन्म होता है तो इसका इस्तेमाल किया जाता है।" केवल इन दुकानों में ही गोमूत्र नहीं बिकता, बल्कि वेटफोर्ड स्थित भक्तिवेदांत मैनर, हरे कृष्णा मंदिर का एक डेयरी फार्म भी है जहां गोमूत्र का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/10/160310170937_cow_urine_britain_shop_01_624x351_bbc.jpg
विज्ञापन

मंदिर के मैनेजिंग डायरेक्टर, गौरी दास ने बीबीसी को बताया, "हम सत्तर के दशक से मंदिर में गोमूत्र बेचते आए हैं। लोग इसका धार्मिक कार्यो में इस्तेमाल करते हैं, इसका उपयोग दवा की तरह भी किया जाता है।" मंदिर में काम करने वाले प्रदीप ने बीबीसी कैमरा के सामने गोमूत्र पिया। उन्होंने कहा कि गोमूत्र 'कड़वा था' और उनके लिए इसका स्वाद बस एक दवा के समान है। ब्रिटेन की फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "गोमूत्र को ब्रिटेन में मानव उपभोग के लिए बेचना गैरकानूनी है। लेकिन अगर इसे अपनी त्वचा पर लगाया जाय तो यह गैरकानूनी नहीं कहलाएगा।" गाय हिंदू समुदाय में पवित्र मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/624/amz/worldservice/live/assets/images/2016/03/10/160310171303_cow_urine_shop_in_london_624x351_bbc.jpg


दुकान पर रखी सभी बोतलों पर हिन्दी में एक लेबल लगा था, 'इसमें रखी सामग्री गोमूत्र है और इसका प्रयोग धार्मिक प्रयोजनों के लिए है'। गौरी दास ने कहा, "हम मानव उपभोग के लिए इसे नहीं बेचते। यह तो भक्त पर निर्भर है कि वो इसका उपयोग कैसे करता है।" भारत में कई राज्यों में बीफ पर प्रतिबंध है और दुनिया भर में बड़ी संख्या में हिंदू बीफ नहीं खाते। ब्रिटेन के चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ एन्वायरनमेंटल हेल्थ ने बीबीसी को बताया, "गोमूत्र और खाने के पदार्थ एक ही दुकान में नहीं बेचे जाने चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed