फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   costa concordia turned upright

और सीधा हुआ टाइटैनिक से दोगुना जहाज

Tue, 17 Sep 2013 05:39 PM IST
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
costa concordia turned upright

इटली के इंजीनियरों ने 20 महीने से समुद्र में फंसे कोस्टा कॉनकॉर्डिया क्रूज जहाज को सीधा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


इंजीनियरों के मुताबिक कोस्टा कॉनकॉर्डिया को बचाने का यह अपनी तरह का सबसे बड़ा ऑपरेशन था।

यह अभियान सोमवार को शुरू किया गया था और यह पूरी रात चलता रहा। इस दौरान तारों और पानी से भरे धातु के बक्सों की मदद से जहाज को समुद्र में बनाए गए प्लेटफॉर्म पर लाया गया।

जनवरी 2012 में गिग्लियो द्वीप के टस्कन तट पर जहाज पलटने से 32 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से दो लोगों के शव कभी नहीं मिल पाए।

उम्मीद की जा रही है कि शायद इस ऑपरेशन के दौरान उनके शव मिल जाएंगे।

मंगलवार सुबह करीब चार बजे जहाज को सीधा खड़ा करने का काम पूरा होने की घोषणा की गई।

प्लेटफॉर्म
इतालवी नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के प्रमुख फ्रेंको गेब्रिएली ने कहा कि जहाज समुद्र में बनाए गए प्लेटफॉर्म पर खड़ा है।

costa concordia
विज्ञापन



















कॉनकॉर्डिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी कोस्टा क्रोसिएयर स्पा के प्रोजेक्ट मैनेजर फ्रेंको पोर्सलाचिया ने कहा, "यह एक शानदार अभियान था।"

उन्होंने कहा कि जहाज से अभी तक किसी तरह के रिसाव का पता नहीं चला है जिससे कि पर्यावरण को नुकसान हो। इस संभावना से बचने के लिए सभी उपाय किए गए थे।

टाइटैनिक से दोगुना वजन वाला यह जहाज चट्टानों में फंसा था जिसे वहां से निकालकर समुद्र की सतह पर बने प्लेटफॉर्म पर लाया गया।

जहाज को चट्टान से निकालने के लिए 50 से अधिक जंजीरों और चरखियों का इस्तेमाल किया गया।

मैराथन अभियान
इस मैराथन अभियान के दौरान जहाज धीरे-धीरे समुद्र से ऊपर उठा और उसके समुद्र में डूबे हिस्से पर पानी के निशान को साफ देखा जा सकता था।

इंजीनियरों ने सोमवार शाम तक इस अभियान को पूरा करने की योजना बनाई थी लेकिन तूफान के कारण इसमें तीन घंटे की देरी हुई।

जहाज के पेंदे को और नुकसान होने से बचाने के लिए इस काम को सावधानी से धीरे-धीरे अंजाम दिया गया। जहाज पानी में 15 मीटर डूबा हुआ था।

costa concordia
विज्ञापन
विज्ञापन



















अधिकारियों की योजना अब इस जहाज का बारीकी से मुआयना करने के बाद अगला कदम उठाने की है। दूसरे चरण में जहाज की मरम्मत की जाएगी और फिर इसे खींचकर किनारे ले जाकर ठिकाने लगा दिया जाएगा।

इंजीनियरों ने अभी तक किसी 951 फीट लंबे जहाज को निकालने का काम नहीं किया था।

दोषी
कोस्टा कॉनकॉर्डिया हादसे में पांच लोगों को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया है और जहाज के कप्तान फ्रांसेस्को शेटिनो पर हत्या और जहाज छोड़ने के मामले में मुकदमा चल रहा है।

costa concordia


















गिग्लियो के मेयर सर्गियो ऑर्टेली ने कहा है कि जहाज को हटाने से उनके बंदरगाह की इस बड़ी समस्या का अंत हो जाएगा और जिसे वो जल्द से जल्द हल करना चाहते थे।

रविवार को द्वीप पर सामूहिक प्रार्थना के दौरान जहाज को बचाने के लिए चल रहे ऑपरेशन के सफल होने की दुआ की गई।

इस छोटे से द्वीप की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। तट पर जहाज का मलबा मौजूद होने की वजह से यहां लोगों की आवाजाही कम हो गई थी।

जहाज के बचाव के लिए चल रहे इस अभियान पर अब तक 60 करोड़ यूरो खर्च हो चुके हैं और अभी इसमें और लागत आने की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed