फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   costa concordia salvage

कैसे किनारे लगेगा टाइटैनिक से दोगुना जहाज?

Mon, 16 Sep 2013 07:48 PM IST
Updated Mon, 16 Sep 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
costa concordia salvage

पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त हुए इतालवी जहाज कोस्टा कॉनकोर्डिया को सीधा करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी का कहना है कि इस काम को शुरू करने के लिए समुद्री और मौसमी परिस्थितियां सही हैं।

इस काम को सोमवार से शुरू किया जाना है।

ये पहला मौका है जब इंजीनियर इतने बड़े जहाज़ को खींचकर किनारे लाने का प्रयास कर रहे हैं।

तीन मैदानों के बराबर
कोस्टा कॉनकोर्डिया पिछले साल जनवरी में टस्कन द्वीप में जिलियो तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में 32 लोग मारे गए थे।

इस दुर्घटना के लिए पांच लोगों को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया जा चुका है जबकि जहाज के कप्तान फ्रांसिस्को शेटिनो पर मुकदमा चल रहा है।

उन पर गैर इरादतन हत्या और डूबते जहाज को छोड़कर जाने का आरोप है।

costa concordia

















टाइटैनिक से दोगुना भारी यह जहाज तब से समुद्र में ही तिरछी स्थिति में है।

कोस्टा कॉनकोर्डिया का वजन 1,14,000 टन है और इसकी लंबाई फुटबॉल के तीन मैदानों के बराबर है।

इसे सीधा करने के काम में जुटे कर्मचारी लोहे की मोटी जंजीरों और तारों से जहाज को बांध रहे हैं।

मौके पर मौजूद बीबीसी के एलन जॉनस्टन का कहना है कि इस अभियान की व्यापक तैयारी की गई है।

जहाज को सीधा करने के लिए 50 से अधिक जंजीरों और चरखियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म
उम्मीद है कि स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम तक यह जहाज समुद्र में बनाए गए स्टील और कंक्रीट के प्लेटफॉर्म पर खड़ा होगा।

हमारे संवाददाता के मुताबिक जहाज के पेंदे पर खड़े होने के बाद ही इसका पूरी तरह मुआयना करना संभव होगा।

इसके बाद इसकी मरम्मत की जाएगी और फिर किनारे लाकर इसे नष्ट कर दिया जाएगा।

costa concordia
विज्ञापन



















इस अभियान के मुखिया निक स्लोएन ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि कोस्टा कॉनकोर्डिया के लिए यह संभवतः आखिरी मौका है।

जहाज का तल धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और संभव है कि यह अगली सर्दी ना झेल पाए।

इंजीनियर जहाज को सीधा करने के लिए पारबकलिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस प्रक्रिया में जहाज को तारों से बांधा जाता है और जहाज के दोनों छोरों पर धातु के बड़े-बड़े बक्सों को जोड़कर उनमें पानी भरा जाता है।

इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा ताकि जहाज के तल को और ज्यादा नुकसान ना हो।

जहाज पिछले 18 महीनों में 15 मीटर समुद्र में डूब चुका है।

आशंका
पर्यावरणविदों ने आशंका जताई है कि अगर यह अभियान विफल रहता है तो जहरीले पदार्थों का रिसाव समुद्र में हो सकता है। लेकिन इसके लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलियो के मेयर सर्गियो ओरटेली ने कहा कि इस जहाज को हटाए जाने से एक बहुत बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

जिलियो के लोगों के लिए यह एक विशेष क्षण होगा। इसके लिए रविवार को सामूहिक प्रार्थना के दौरान विशेष प्रार्थना की गई।

इस छोटे द्वीप की अर्थव्यवस्था पूरी तरह पर्यटन पर निर्भर है और जहाज के मलबे की मौजूदगी से पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

जहाज को हटाने के अभियान पर अभी तक 60 करोड़ यूरो खर्च किए जा चुके हैं और इसके पूरा होने तक अभी और खर्च होने की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed