फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   charlie hebdo published images of naked muslims and now facing imminent attack

मुसलमानों पर कार्टून बनाने पर शार्ली एब्दो को फिर मिली धमकियां

Tue, 16 Aug 2016 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
charlie hebdo published images of naked muslims and now facing imminent attack
- फोटो : getty

शार्ली एब्दों पर नए कार्टून में मुसलमानों को नग्न दिखाया गया है, जिसके बाद मैग्जीन को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। अंग्रेजी खबरों की साइट इंडिपेंडेंट के मुताबिक मैग्जीन पर आतंकी हमले की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इससे पहले इस फ्रेंच मैग्जीन में पैगंबर मोहम्मद समेत कई इस्लामिक हस्तियों पर विवादित कार्टून छापे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में प्रकाशित विवादित कार्टून मैग्जीन के पहले पेज पर है। कार्टून का विषय फ्रांस के कान्स में समुद्री बीचों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाने संबंधी है। कार्टून में दिखाया गया है कि एक आदमी और एक औरत बीच पर नग्न अवस्था में दौड़ रहे हैं, पुरुष पारंपरिक दाढ़ी में है, और महिला ने हिजाब पहना हुआ है। कार्टून के कैप्शन में लिखा है- ''द रिफॉर्म ऑफ इस्लाम: मुस्लिम लूसेन अप।''
विज्ञापन


बुधवार को इस कार्टून के प्रकाशित होते ही मैग्जीन के फेसबुक पेज पर धमकियां मिलनी शुरू हो गई। धमकियों में हमले से निपटने की चेतावनियां दी जा रही हैं। बीते साल जनवरी में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित कार्टून के चलते पेरिस स्थित मैगजीन के दफ्तर पर आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें आतंकियों ने मैग्जीन के 12 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में जाने-माने कार्टूनिस्ट शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed