फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   CERN suspended professor who said women are weak in physics

भौतिक विज्ञान में महिलाओं को कमजोर बताने वाले इतावली विज्ञानी को सर्न ने निलंबित किया

Wed, 03 Oct 2018 01:01 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
CERN suspended professor who said women are weak in physics

यूरोपीय ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सर्न) ने इतावली के विज्ञानी अलेसांद्रो स्त्रूमिया को निलंबित कर दिया। स्त्रूमिया पर आरोप है कि उन्होंने लैंगिक मुद्दों पर जो प्रेजेंटेशन दी है, वह आपत्तिजनक है। स्त्रूमिया ने अपनी प्रेजेंटेशन के दौरान कहा था कि 'भौतिक विज्ञान को पुरुषों ने ही खोजा और खड़ा किया है। इसे न्यौता देकर नहीं बनाया गया।'

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि स्त्रूमिया ने ये प्रेजेंटेशन 'हाई एनर्जी थ्योरी एंड जेंडर' नाम के सेमिनार के दौरान दी थी। सर्न के प्रवक्ता ने कहा कि सेमिनार की रिकॉर्डिंग तो उनके पास नहीं है। इसी कारण प्रेजेंटेशन के दौरान जो चार्ट, ग्राफ और तालिका आदि दिखाए गए उन्हें संदर्भ के बिना समझ पाना मुश्किल है। लेकिन उन्होंने जो कहा वह ठीक नहीं था। संस्था उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर सकती है। उनके कंटेंट की जानकारी संस्था को पहले से नहीं थी।
विज्ञापन


वहीं मामले पर स्त्रूमिया का कहना है कि उन्हें सर्न से निलंबित किया जाना गलत है और राजनीति से प्रेरित है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जो सोच थी वह महज एक गलतफहमी थी। वह नहीं मानते कि पुरुष भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं से बेहतर हैं। अपने ऐसा करने के पीछ भी उन्होंने वजह बताई और कहा कि वर्कशॉप में लगातार कहा जा रहा था कि पुरुष बुरे होते हैं और भेदभाव करते हैं। जब उन्होंने जांच की तो ये सब गलत निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्कशॉप में मौजूद एक महिला का कहना है कि स्त्रूमिाय की कही बातें आपत्तिजनक थीं। महिला ने बताया, 'वह दावा कर रहे थे कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम रिसर्च प्रकाशित होने के बाजवूद पद पा रही हैं।' महिला ने आगे बताया कि स्त्रूमिया को प्रेजेंटेशन के बाद लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिसके चलते सेशन को तुरंत खत्म करना पड़ा।


बता दें सर्न की प्रमुख इस समय एक महिला ही हैं। जिसका नेतृत्व इतावली भौतिक विज्ञानी फाबियोला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था सभी को बराबर मौके देती है। साथ ही जातीयता, धार्मिक विश्वास या फिर लैंगिक झुकाव के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed