फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   catholic cardinals choose new pope

अर्जेंटीना के कार्डिनल बने नए पोप

Thu, 14 Mar 2013 01:19 AM IST
Updated Thu, 14 Mar 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
catholic cardinals choose new pope

अर्जेंटीना के कार्डिनल योर्ग मारियो बेर्गोगलियो को नया पोप चुना गया है। वो ब्यूनस आयर्स के आर्चकबिशप हैं।

विज्ञापन


अब उन्हें पोप फ्रांसिस प्रथम के नाम से जाना जाएगा। वो पहले पोप होंगे जिनका संबंध यूरोप के बाहर लातिन अमेरिकी क्षेत्र से है।

नए पोप के चुने जाने के अवसर पर वेटिकन के सेंट पीटर्स स्कवेयर पर जश्न का माहौल है और लगातार घंटियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इससे पहले सिस्टीन चैपल की चिमनी से निकलने वाले सफेद धुएं के जरिए नए पोप के चुने जाने की सूचना दी गई।

पिछले महीने बेनेडिक्ट सोलहवें ने बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए पोप का पद छोड़ा था जिसके बाद नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई।

बेनेडिक्ट सोलहवें ने ऐसे समय में पोप का पद छोड़ा है जब कैथोलिक चर्च बाल यौन शोषण और वेटिकन में भ्रष्टाचार के कथित आरोपों से जूझ रहा है।

नए पोप 266वें पोप होंगे और वो 1.2 अरब कैथोलिक ईसाइयों का नेतृत्व करेंगे।

'भावुक पल'
white smokeभीड़ में ‘पोप जिंदाबाद’ के नारे लग रहे हैं। दिन भर बारिश में छाता थामे नया पोप चुने जाने का इंतजार कर रहे लोगों ने जब चिमनी से सफेद धुआं निकलता देखा तो कइयों की आंखों में आंसू आ गए।


एक व्यक्ति ने बीबीसी को बताया कि ये बहुत ही भावुक पल है। हमने सोचा था कि चलो घर चलते हैं क्योंकि आज भी काला ही धुआं निकलेगा। लेकिन ये सही नहीं था। हमारे दिल को ये बात छू गई। ये वाकई अविश्वसनीय है।
विज्ञापन


वहीं फिलीपींस से वेटिकन पहुंचे एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी एपी से कहा कि मेरे लिए बता पाना बहुत मुश्किल है कि मैं कितना खुश हूं।

मंगलवार से ही 115 कार्डिनल नए पोप के नाम पर मतदान कर रहे थे और स्पष्ट नतीजे से पहले चार मतदान सत्रों में कोई नतीजा नहीं निकला था।

किसी भी उम्मीदवार के पोप चुने जाने के लिए जरूरी है कि उसे दो तिहाई कार्डिनलों का समर्थन प्राप्त हो।

वेटिकन में कार्डिनलों का अहम सम्मेलन शुरू होने से ऐसा कोई स्पष्ट नाम नहीं था जिसे बेनेडिक्ट का उत्तराधिकारी माना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed