फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cannes theft

कान में तीन अरब के गहने ले उड़ा चोर

Mon, 29 Jul 2013 12:11 PM IST
Updated Mon, 29 Jul 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
cannes theft

फ्रांस के कान शहर के फ्रेंच रिविएरा रिजॉर्ट में एक हथियारबंद चोर ने चार करोड़ यूरो यानी करीब तीन अरब रुपए से ज्यादा के गहने चुरा लिए।

विज्ञापन


फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि लूट की यह घटना रविवार सुबह कार्लटन होटल में आभूषणों की प्रदर्शनी में हुई। ये होटल शहर के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक क्रोइसे प्रामेनेड में मौजूद है।
विज्ञापन


वार्षिक फिल्म महोत्सव के लिए मशहूर कान में लूट की यह अब तक की सबसे बड़ी वारदात है।

कार्लटन होटल में ही अल्फ्रेड हिचकॉक ने 1955 में आई अपनी फिल्म ‘टु कैच अ थीफ’ की शूटिंग की थी। ये फिल्म फ्रेंच रिविएरा में सक्रिय गहनों के एक चोर पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में हुई चोरी

स्थानीय मीडिया के मुताबिक लुटेरा गहनों को एक ब्रीफकेस में रखकर ले उड़ा। अगर इन गहनों के मूल्य की पुष्टि हो जाती है, तो यह फ्रांस की दूसरी सबसे बड़ी चोरी होगी।

कान पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “चोर को पकड़ने और गहनों की बरामदगी के लिए अभियान जारी है। बड़े माल पर हाथ साफ करने के लिए चोर कान का रुख करते हैं।”

कान फिल्म महोत्सव में हर साल दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेती हैं। इस साल मई में इस महोत्सव में आभूषण चोरी की दो घटनाएं हुई थीं।

पार्टी
स्विट्जरलैंड की प्रमुख आभूषण कंपनी डी ग्रिसोगोनो का बनाया करीब 16 लाख पौंड कीमत का एक हार केप डी एंटिब्स शहर के एक पांच सितारा होटल में पार्टी के बाद खो गया था।

इससे एक सप्ताह पहले भी चोरों ने नोवोटल होटल में स्विट्जरलैंड के ही एक और जौहरी चोपार्ड के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। इनकी कीमत करीब सात लाख 77 हजार यूरो थी।


कार्लटन होटल में अगस्त 1994 में लूटपाट की एक वारदात हुई थी। तब हथियारबंद लोग आभूषणों के एक स्टोर में घुस आए थे और करीब तीन करोड़ पौंड के गहने ले उड़े थे। आज उनकी कीमत करीब पांच करोड़ पौंड है।

फ्रांस की सबसे बड़ी चोरी 2008 में हुई थी, जब तीन चोरों ने पेरिस में लगी आभूषणों की एक प्रदर्शनी से सब कुछ चुरा लिया था। इन गहनों की कीमत 8.5 करोड़ यूरो थी।

सबसे बड़ी चोरियां
फरवरी 2003- चोरों ने बेल्जियम के एंटवर्प डायमंड सेंटर से दस करोड़ यूरो के गहने चुराए
फरवरी 2005- एक सशस्त्र गिरोह ने 7.5 करोड़ यूरो के हीरे और गहने ले जा रही लॉरी को अगवा किया
दिसंबर 2008- पेरिस में हैरी विंस्टन की आभूषण प्रदर्शनी से तीन चोरों ने सब कुछ चुरा लिया था। इन गहनों की कीमत 8.5 करोड़ यूरो थी।
अगस्त 2009- लुटेरों ने लंदन के ग्राफ डायमंड्स से चार करोड़ पौंड की लूट की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed