ब्रिटेन: फिर कैमरन सरकार, कंजरवेटिव को बहुमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रितानी चुनाव नतीजों के मुताबिक कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत मिल गया है। वहीं चुनाव में मिली हार के बाद लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता निक क्लेग ने पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।
पिछले चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अभी तक कुल 650 सीटों में से 640 के नतीजे आए हैं। कैमरन के दल कनज़रवेटिव पार्टी को अभी तक 326 सीटें हासिल हुई हैं।
सरकार बनाने के लिए संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में 326 सांसदों की जरूरत होती है।
कैमरन ने जीत को बताया खास
कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछली एक पीढ़ी में मिली ये सबसे मधुर जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सबके लिए काम करेंगे और यूनाइटेड किंग्डम को एकजुट रखेंगे।
अब कैमरन को सरकार बनाने के लिए लिबरल डैमोक्रेट्स का साथ नहीं चाहिए होगा। चुनाव में डैमोक्रेट्स को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। लेकिन नतीजे देश में मतविभाजन साफ दर्शाते हैं। स्कॉटलैंड में तीन सीटों को छोड़कर सब सीटों पर स्कॉटिश नेशनल पार्टी की जीत हुई है।
वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर इंग्लैड में अपने पैर मज़बूती से पसारने में नाकामयाब रही। बीबीसी की जानकारी के मुताबिक लेबर पार्टी के नेता एड मिलीनबैंड अपना पद छोड़ रहे हैं।
ब्रितानी चुनाव नतीजे
पार्टी सीटें नफ़ा/नुक़सान
कंज़रवेटिव पार्टी 326 +23
लेबर पार्टी 228 -26
स्कॉटिश नेशनल पार्टी 56 +50
लिबरल डेमोक्रेटिक 08 -46
डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी 08 +0
अन्य 15 +2