{"_id":"5aea2d424f1c1b390a8b7bc7","slug":"cambridge-analytica-is-shutting-down-operations-after-massive-facebook-data-breach-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक डाटा लीक की आरोपी कैंब्रिज एनालिटिका ने समेटा कारोबार, दिवालियापन के लिए करेगी दावा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
फेसबुक डाटा लीक की आरोपी कैंब्रिज एनालिटिका ने समेटा कारोबार, दिवालियापन के लिए करेगी दावा
एजेंसी, लंदन
Updated Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक से 8.7 करोड़ लोगों का प्रोफाइल डाटा लीक कर कई देशों के चुनाव परिणाम प्रभावित करने वाली विवादित कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यूनाइटेड किंगडम की मार्केटिंग एनालेटिक्स फर्म ने बुधवार को घोषणा की कि वह तत्काल अपने सभी काम रोक रही है तथा ब्रिटेन और अमेरिका में कारोबारी दिवालियापन के लिए दावा करने जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि क्रैंबिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने करीब 9 करोड़ यूजर्स के डाटा को चुराया है। जिसके बाद कंपनी ने इस डाटा का गलत इस्तेमाल किया।
कंपनी ने न सिर्फ अमेरिकी यूजर्स के डेटा में सेंधमारी की बल्कि एशियाई देशों के यूजर्स का डाटा भी चुराया है। बता दें कि इस डाटा के जरिए 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को भी प्रभावित किया गया।
विज्ञापन