फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   cadbury parent company mondelez is stocking chocolate, biscuit and materials before brexit

ब्रिटिश कंपनी मोंडेलेज कैडबरी चॉकलेट, बिस्किट और इन्हें बनाने के सामान से भर रही है गोदाम

Thu, 13 Sep 2018 01:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
cadbury parent company mondelez is stocking chocolate, biscuit and materials before brexit
कैडबरी - फोटो : Cadbury
अगले साल मार्च में होने वाले ब्रेग्जिट को लेकर यूरोप के बाजार और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का दौर कायम है। इस के मद्देनजर कैडबरी चॉकलेट बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी मोंडेलेज इंटरनेशनल इन दिनों कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट बार, बिस्किट, टॉब्लेरॉन और मिनी एग समेत इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को बड़ी मात्रा में जमा करके रख रही है। मोंडेलेज ऐसा इसलिए कर रही है ताकि ब्रेग्जिट की वजह से इनकी सप्लाई और कंपनी के कारोबार पर असर न पड़े। 
विज्ञापन


मोंडेलेज (कैडबरी की पेरेंट कंपनी) यूरोप के प्रेसिडेंट हबर्ट वेबर का कहना है कि अभी तक ब्रिटेन और बाकी यूरोप के बीच कोई डील नहीं हुई है। 'नो-डील' की इस स्थिति में कंपनी एहतियात के तौर पर चॉकलेट बार, बिस्किट और बेकिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जमा कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल मार्च 2019 में ब्रिटेन तय समझौते के तहत यूरोपियन यूनियन से बाहर निकल जाएगा। इस ऐतिहासिक कदम को लेकर बड़ी कंपनियां तैयारियों में जुट गई हैं। ब्रिटिश निर्माताओं द्वारा इस्तेमाल होने वाली शुगर, कोको व गेहूं से निर्मित वस्तुओं का बड़ा हिस्सा यूरोपीय संघ (ईयू) से ही आयात किया जाता है। कंपनियों को चिंता है कि सामग्री की कमी से उत्पादन में कमी न आ जाए। कैडबरी के लिए कोको की प्रोसेसिंग चिर्क (वेल्स) में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मार्लब्रुक (हरफोर्डशायर) में चॉकलेट का बेस बनाने दूध व शुगर मिलाई जाती है। दूध का इंतजाम स्थानीय स्तर पर ही किया जाता है। वेबर का कहना है कि खाद्य सामग्री के मामले में ब्रिटेन आत्मनिर्भर नहीं है, हमें इस चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। 

कई क्षेत्र की कंपनियां जमा कर रही हैं स्टॉक 

cadbury parent company mondelez is stocking chocolate, biscuit and materials before brexit
ब्रेग्जिट
फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कंपनियां भी स्टॉक जमा करने में जुट गई हैं। ब्रेक्सिट के लिए ब्रिटिश कंपनियों की मदद करने वाली कसंल्टेसी फर्म वेंडिजिटल के मार्क वाटरमैन का कहना है कि ब्रेग्जिट के बाद बिजनेस की अनिश्चितता को लेकर कंपनियां चिंतित हैं।

उन्हें लगता है कि स्टॉक जमा करने से उनकी मुश्किल कुछ कम हो सकेगी। ब्रिटेन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च के मुताबिक अगर कंपनियां तीन महीने का स्टॉक जमा करती हैं तो ब्रिटेन का आयात बढ़कर 3.56 लाख करोड़ रु. हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed