फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   bumper consistent lottery makes him millionaire

बार बार छप्पर फाड़ धनवर्षा

Sat, 29 Sep 2012 01:23 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 29 Sep 2012 01:23 PM IST
विज्ञापन
bumper consistent lottery makes him millionaire
पिछले दिनों 19 वर्षीय टोर्ड ऑक्सनेस परिवार के ऐसे तीसरे सदस्य बन गए जिन्होंने राष्ट्रीय लॉटरी का जैकपॉट अपने नाम किया है। इससे पहले उनकी बहन हेजे जीनेट और पिता लाइफ की भी लॉटरी लग चुकी है।
विज्ञापन


ये परिवार अब तक लॉटरी के जरिए तीस लाख यूरो यानी 20 करोड़ रुपये जीत चुका है। इनमें टोर्ड ने एक करोड़ बीस लाख क्रोनर (16 लाख यूरो), हेजे ने 82 लाख क्रोनर और लीफ ने 41 लाख क्रोनर जीते हैं।
विज्ञापन


नौकरी करते रहेंगे
हेजे का कहना है कि जब भी लकी ड्रॉ होता है, तब या तो वो गर्भवती होती है या उन्होंने बच्चे को जन्म दिया होता है। हेजे ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उनके जिन तीन भाइयों ने अभी तक लॉटरी ने जीती है वे उनसे कम से कम दस बच्चे पैदा करने को बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहती हैं, “बच्चे पैदा करना हमेशा अच्छा लगता है लेकिन बच्चे किसी के कहने पर थोड़े ही पैदा होते हैं।”
बहरहाल टोर्ड का कहना है कि लॉटरी जीतने के बावजूद वो अपनी टेक्नीशियन की नौकरी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन पैसा मिलने के बाद वो एक या दो अपार्टमेंट खरीदना चाहते हैं ताकि अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें।

साथ ही वे एक नया कंप्यूटर, चश्मे और कुछ कपड़े खरीदेंगे। उनका कहना है, “मैं बहन का उधार चुकाऊंगा जिन्होंने मुझे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पैसे दिए थे।”


नॉर्स्क टिपिंग एएस लॉटरी कंपनी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि उन्होंने ऐसे तो कई मामले देखे हैं जब किसी एक व्यक्ति ने तीन बार लॉटरी जीती हो लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि किसी परिवार के तीन सदस्यों ने लॉटरी जीती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed