{"_id":"56f144824f1c1b015bf14d28","slug":"brussels-terrorist-attack-reactions-from-all-over-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्जियम: ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों ने हिला दिया पूरे यूरोप को","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
बेल्जियम: ब्रसेल्स में हुए आतंकी हमलों ने हिला दिया पूरे यूरोप को
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रसेल्स में हुए सीरियल ब्लास्ट की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे देश पर ये हमला हिंसक और कायरतापूर्ण था।
विज्ञापन
ये हमारे इतिहास में एक दुखद क्षण है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि वो इस घटना से स्तब्ध और चिंतित हैं और यथासंभव मदद करने के लिए तत्पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलां ने इन विस्फोटों के तुरंत बाद वरिष्ठ मंत्रियों की आपातकालीन बैठक बुलाई और इसके बाद फ्रांसीसी अधिकारियों ने देश के परिवहन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा देने की घोषणा की।
विज्ञापन
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनल्ड टस्क ने कहा कि हिंसा और नफ़रत का ये एक और निकृष्टतम कृत्य है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इन हमलों को 'बर्बर' कृत्य बताया। यूरोपीय संघ की विदेशी नीतियों की प्रमुख फेडरिका मोघेरिनी ने इसे यूरोप के लिए 'एक बहुत दुखद दिन' बताया। स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान लोफ्वन ने इसे यूरोपीय लोकतंत्र पर हमला बताया है। पूरे यूरोप के हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन