फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   brussels alert extended

बेल्जियम: 16 लोग गिरफ्तार, तनाव बरकरार

Mon, 23 Nov 2015 04:45 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
brussels alert extended

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में पुलिस के खोज अभियान में 16 लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी वहां तनाव बरकरार है। पेरिस हमलों के 10 दिन के बाद नागरिकों से भीड़ वाले  इलाक़ों में न जाने के लिए कहा गया है और संभावित हमलों की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को 22 जगहों पर छापे मारे गए, लेकिन किसी तरह के हथियार या विस्फोटक नहीं मिले हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में पेरिस हमले के एक संदिग्ध हमलावर सालाह अब्देसलाम शामिल नहीं है। गौरतलब है कि सालाह के भाई मोहम्मद अब्देसलाम ने रविवार को बेल्जियन टीवी पर उससे अपील की है कि वो खुद को सुरक्षा सेवाओं के हवाले कर दे।
विज्ञापन


मोहम्मद का दूसरा भाई ब्राहिम अब्देसलाम भी पेरिस हमलों में शामिल था और उसने खुद को आत्मघाती बेल्ट में विस्फोट कर उड़ा लिया था। पेरिस हमलों में 130 लोग मारे गए थे।इस बीच, बेल्जियम के प्रधानमंत्री का कहना है कि ब्रसेल्स में हाई अलर्ट सोमवार को भी जारी रहेगा और स्कूल कॉलेज सोमवार को भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में तब्दील ब्रसेल्स की सड़कें

brussels alert extended

रविवार देर शाम राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में हाई अलर्ट जारी रखने का फैसला किया गया। प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने कहा कि ब्रसेल्स में सोमवार को भी स्कूल,विश्वविद्यालय और मेट्रो सेवा बंद रहेंगी।यह फैसला सरकार की ओर से सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद किया गया है।

साप्ताहिक अवकाश के दौरान ब्रसेल्स शहर पूरी तरह से बंद रहा और पुलिस पेरिस हमले में शामिल कथित हमलावर की खोज में जुटी रही।

गृहमंत्री जान जामबोन के मुताबिक मौजूदा खतरे को देखते हुए और सालाह अब्देसलाम को पकड़ने के लिए ब्रसेल्स की सड़कों पर सैनिकों की भारी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed