फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   brother of a victim of paris attack held press conference.

'मेरे भाई को नकली मुसलमानों ने मारा'

Mon, 12 Jan 2015 08:17 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
brother of a victim of paris attack held press conference.

शार्ली एब्डो हमले में मारे गए फ्रांसीसी मुसलमान पुलिस अधिकारी अहमद मेराबत के भाई मलिक मेराबत शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के मार्फत शांति की अपील की।

विज्ञापन


शांति की अपील करते हुए मलिक मेराबत ने कहा है कि मेरे भाई को मारने वाले लोग मुसलमान होने का ढोंग करते हैं। उन्होंने कहा, "इस्लाम शांति, प्यार और भाइचारे का धर्म है, यह पागलपन और चरमपंथ नहीं है। इस्लाम को चरमपंथ से कोई मतलब नहीं है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे भाई को खुद के पुलिकर्मी होने और गणतंत्र के मूल्यों की रक्षा करने पर गर्व था। मलिक ने कहा, "मेरा भाई मुसलमान था, लेकिन उसको मारने वाले मुसलमान नहीं चरमपंथी हैं। उसके अलावा और कुछ नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं सभी नस्लवादी और यहूदी विरोधी (जो चरमपंथी और मुसलमान में भेद नहीं कर पाते), उनसे कहना चाहता हूं कि पागलपन का कोई धर्म या रंग नहीं होता।"

मलिक ने बताया कि 20 साल पहले पिता की मृत्यु के बाद से ही अहमद ने मां और परिवार को संभाला। उन्होंने कहा, "इस बर्बर कृत्य से हमारा घर बर्बाद हो गया। हम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों का दर्द महसूस कर सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed