फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   british senator refuted the allegation of rape

ब्रिटिश सांसद का बलात्कार के आरोपों से इनकार

Mon, 06 May 2013 03:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
british senator refuted the allegation of rape

ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ कॉमन्स के उपसभापति नाइजिल इवान्स ने अपने ऊपर लगे बलात्कार और यौन हिंसा के आरोपं को “पूरी तरह से झूठ” करार दिया है।

विज्ञापन


लैंकनशायर में रिबल वैली के सासंद 55 वर्षीय सासंद को गिरफ्तार कर उनसे दो लोगों से यौन हिंसा के मामले में पूछताछ की गई।

बाद में उन्हें 19 जून तक ज़मानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार नाइजिल इवान्स पर जुलाई, 2009 से मार्च, 2013 तक पेन्डेलटन, लंकाशायर में ये कथित अपराध करने का आरोप है।

रविवार को एक बयान जारी कर नाइजिल इवान्स ने “इन घटनाओं पर ताज्जुब जताया”।

उनके वकील का कहना है कि नाइजिल का सांसद या उप सभापति पद से इस्तीफ़ा देने का कोई इरादा नहीं है।
“धक्का लगा”

अपने घर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कल पुलिस ने मुझसे दो शिकायतों के बारे में पूछताछ की। इनमें से एक तो करीब चार साल पहले की है और उन दो लोगों द्वारा की गई है जो एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। कल तक मैं इन्हें दोस्त मानता था।”
विज्ञापन


नाइजिल ने कहा, “ये शिकायतें पूरी तरह झूठी हैं और मैं नहीं जानता कि क्यों की गई हैं, ख़ासतौर पर तब जबकि इनमें से एक से मैं पिछले हफ़्ते तक सार्वजनिक रूप से मिलता रहा हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए हाल ही की घटनाओं को, “अपनी ज़िंदगी के सबसे ख़राब 24 घंटे”, करार दिया- अपनी मां और भाई की मौत को छोड़कर।

लेकिन उन्होंने अपने दोस्तों और समर्थकों का “अद्भुत और शानदार” समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

रक्षा मंत्री फिलिप हेमंड ने बीबीसी को बताया कि इवान्स पर लगे आरोपों से वे हैरत में हैं।

उन्होंने बीबीसी वन के एंड्र्यू मार शॉ को कहा, “मैं नाइजिल को अच्छी तरह से जानता हूं, कई सालों से जानता हूं। मुझे भी इससे उतना ही धक्का लगा है जितना दूसरों को।”

हेमंड ने यह भी कहा कि जांच चलने तक इवान्स के लिए बतौर उप सभापति काम करना “बहुत मुश्किल” हो सकता है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह ऐसी बात है जिल पर सभापति को विचार करना चाहिए।”

इवान्स ने अगले हफ़्ते से शुरू महारानी के भाषण पर होने वाली बहसों की अध्यक्षता से मुक्त करने के लिए कहा है। यह बहस कई दिनों तक चलने की उम्मीद है।

“एसोसिएशन का साथ”
सभापति के कार्यालय ने कहा है कि वह अन्य ज़िम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन यह भी कहा गया कि मध्यावकाश के बाद के पहले हफ़्ते में वैसे भी ये जिम्मेदारियां कम हैं ।


स्वान्सी में पैदा हुए सासंद ने 2010 में एक रविवारीय समाचार पत्र में अपने गे होने की बात स्वीकार की थी।

दो दशक से ज़्यादा के संसदीय जीवन में वह पार्टी में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं।

वर्ष 1991 से 2001 तक वह कंज़र्वेटिव पार्टी के उपाध्यक्ष रहे। रिबल वैली कंज़र्वेटिव एसोसिएशन में अभी तक इवान्स से जुड़े मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है।

एसोसिएशन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि उनकी गिरफ़्तारी से इसे “धक्का” लगा है।

बयान में कहा गया है कि इवान्स “बहुत लोकप्रिय और सम्मानित“ हैं और वह अपने उम्मीदवारों के लिए “बिना थके काम करते हैं”।

बयान के अनुसार, “जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते तब तक सभी अभियुक्त निर्दोष हैं और जब तक नाइजिल खुद ही हमारे सांसद के रूप में काम करने से इनकार न कर दें या जब तक निर्वाचक मंडल उन्हें बाहर न कर दे या जब तक न्यायिक प्रक्रिया हस्तक्षेप न करे, हम उम्मीद करते हैं कि वह सामान्य रूप से सांसद के रूप में रिबल वैली के लोगों का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।”

हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सभी सदस्यों द्वारा सदन के उप सभापति का चुनाव किया जाता है।

वह (पुरुष हो या स्त्री) तब बहसों की अध्यक्षता करते हैं जब वर्तमान सभापति उपस्थित नहीं होते।

उप सभापति को सदन की अध्यक्षता करते समय वह सभी अधिकार होते हैं जो सभापति को होते हैं। वह बहसों का संचालन करते हैं, अनुशासन कायम रखते हैं और मतदान में बराबरी होने पर निर्णायक मत दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed