{"_id":"5785acbe4f1c1b124b13d871","slug":"british-prime-minister-cameron-will-resign-theresa-shall-his-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पीएम कैमरन आज देंगे इस्तीफा, थेरेसा लेंगी उनकी जगह","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटिश पीएम कैमरन आज देंगे इस्तीफा, थेरेसा लेंगी उनकी जगह
एजेंसी/लंदन
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन बुधवार को जहां अपने पद से इस्तीफा देंगे, वहीं थेरेसा मे पीएम पद की शपथ लेंगी।
कैमरन ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। मंगलवार को उन्होंने अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि डेविड लंदन में कोई घर किराए पर लेंगे या फिर नोटिंग हिल स्थित अपने घर में रहने जाएंगे।
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन बुधवार को ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। कैमरन के इस्तीफा देने के तुरंत बाद थेरेसा मे पीएम पद की शपथ लेंगी।

Trending Videos
कैमरन ने प्रधानमंत्री के तौर पर की कैबिनेट के साथ आखिरी बैठक
इसी मौके पर कैमरन देश की नई पीएम को प्रधानमंत्री के सरकारी आवास नंबर 11 की चाबी सौंपेंगे। इससे पहले मंगलवार को कैमरन ने प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी कैबिनेट के साथ आखिरी बैठक की। जहां थेरेसा के अलावा अन्य मंत्री मौजूद रहे।
नंबर 11 में डेविड कैमरन और उनका परिवार छह साल रहे। इस दौरान उन्होंने इस घर को कई बार डेकोरेट भी किया।
वर्तमान में कैमरन के पास लंदन में अपना कोई घर नहीं है और उनका अपना निजी मकान यहां से काफी दूर नोटिंग हिल में है। ऐसे में वह बच्चों के स्कूल की खातिर यहां किराये पर घर ले सकते हैं।
दूसरी तरफ, थेरेसा मे प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पति के साथ नंबर 11 में शिफ्ट होंगी।