फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Britain Queen Elizabeth II husband Prince Philip hospitalised over hip surgery 

ब्रिटेनः महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Apr 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Britain Queen Elizabeth II husband Prince Philip hospitalised over hip surgery 
- फोटो : AFP

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर है। प्रिंस फिलिप को मंगलवार देर रात लंदन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रिंस फिलिप के कूल्हे की सर्जरी की जाएगी। वह पिछले कुछ दिनों से कूल्हे में परेशानी से जूझ रहे हैं। मालूम हो कि फिलिप पिछले साल सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्त हुए हैं लेकिन इस बीच, वह कई बार एलिजाबेथ के साथ शाही कार्यक्रमों में नजर आए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि फिलिप कई दशकों तक शाही कार्यों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। लेकिन उन्हें पिछले साल नवंबर माह में ब्रिटेन के युद्ध स्मरण समारोह में खड़े होने के दौरान परेशानी महसूस हुई थी। प्रिंस फिलिप को अच्छे स्वास्थ्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य की शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रिंस फिलिप ने साल 2015 तक पत्नी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ विदेशी यात्राएं की हैं। महारानी ने 1997 में अपनी 50वीं शादी की सालगिरह के मौके पर कहा था कि प्रिंस फिलिप पिछले कई वर्षों से बड़ी सरलता से मेरी ताकत बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed