फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain prince Philip has left the hospital after infection treatment

प्रिंस फिलिप हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, संक्रमण के चलते हुए थे भर्ती

Fri, 23 Jun 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 23 Jun 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
britain prince Philip has left the hospital after infection treatment

ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का स्वास्थ्य अब बेहतर है, उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बकिंघम पैलेस की ओर जे जारी बयान में बताया गया कि 96 वर्षिय प्रिंस फिलिप का तबीयत संक्रमण के कारण खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें लंदन अस्पलात में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटिश राजघराने के प्रमुख सदस्य और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप को संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि प्रिंस फिलिप को एहतियात के तौर पर  उपचार के लिए मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बढ़ती उम्र और स्वास्‍थ्य कारणों के चलते 96 वर्षीय प्रिंस फिलिप ब्रिटिश संसद के राज्य उद्घाटन और रॉयल एस्काट के समारोह में शामिल नहीं हो सकेगें।  यह फैसला उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए लिया गया है। ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने फैसला किया है कि प्रिंस फिलिप को शाही कर्तव्यों से हटना होगा। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप को रिटायर होने के लिए सभी रॉयल ड्यूटीज से हटना होगा। प्रिंस फिलिप इस साल अगस्त तक ही अपनी रॉयल ड्यूटीज का पालन कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें रिटायर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

96 वर्ष के प्रिंस फिलिप को शाही कर्तव्यों से हटना होगा

britain prince Philip has left the hospital after infection treatment
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पति प्रिंस फिलिप के साथ - फोटो : Reuters, File Photo

पैलेस ने कहा कि प्रिंस जून में 96 साल के हो जाएंगे और वह पहले से तय कार्यक्रमों में अगस्त तक शरीक होते रहेंगे। लेकिन अब वह यात्रा या कार्यक्रमों के लिए कोई नया आमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि समय-समय पर वह कुछ चुनिंदा सार्वजनिक कार्यक्रमों शामिल हो सकते हैं। 

ब्रिटिश महारानी के लगभग सभी विदेश दौरों पर प्रिंस उनके साथ जाते रहे हैं, इनमें से तीन बार भारत की यात्रा भी शामिल है। वे पहली बार 1961 में भारत आए थे।  इसके बाद उन्होंने 1983 और 1997 में भी दो बार भारत की आधिकारिक यात्रा की।

ड्यूक ऑफ एडिनबरा 780 से ज्यादा संगठनों के संरक्षक, अध्यक्ष या सदस्य हैं। इनके साथ वे आगे भी जुड़े रहेंगे लेकिन इनके कार्यक्रमों में पहुंचकर वह कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे। इस घोषणा के बाद ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे ने कहा कि वह देश की ओर से ड्यूक ऑफ एडिनबरा को शुभकामनाएं देना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed