{"_id":"59d545f54f1c1ba9538b5ab4","slug":"britain-prince-charles-of-britain-to-visit-india-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया यात्रा: अगले माह भारत पहुंचेंगे प्रिंस चार्ल्स, म्यांमार नहीं जाने का फैसला","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
एशिया यात्रा: अगले माह भारत पहुंचेंगे प्रिंस चार्ल्स, म्यांमार नहीं जाने का फैसला
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला इस महीने के अंत से एशिया की व्यापक यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के हिस्से के रूप में वह अगले महीने भारत पहुंचेंगे लेकिन यह शाही जोड़ा म्यांमार नहीं जाएगा। ब्रिटेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में यह फैसला लिया गया है। शाही दंपति यूके-इंडिया इयर ऑफ कल्चर सेलिब्रेशन के तहत 8 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे। ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुसार ब्रिटिश सरकार की ओर से किए जाने वाले इस दौरे के दौरान चार्ल्स और कैमिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
यह शाही जोड़ा 31 अक्टूबर को अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत मलेशिया जाने से पूर्व सिंगापुर पहुंचेगा। वहीं म्यांमार नहीं जाने के संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। लेकिन माना जा रहा है कि म्यांमार में रोहिंग्याओं के खिलाफ जारी हिंसा के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन