फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   britain pm david cameron on corruption

'चुगली' करते पकड़े गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

Thu, 12 May 2016 12:50 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 12 May 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
britain pm david cameron on corruption
नाइजीरिया और अफ़गानिस्तान को 'ज़बरदस्त तरीक़े का भ्रष्ट' देश कहा - फोटो : BBC

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने महारानी से बातचीत के दौरान नाइजीरिया और अफ़गानिस्तान को 'ज़बरदस्त तरीक़े का भ्रष्ट' देश कहा है। प्रधानमंत्री ने ऐसा तब कहा जब वे गुरुवार को ब्रिटेन में होने वाले भ्रष्टाचार विरोधी शिखर सम्मेलन के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि वे यह जानते थे कि नहीं, कि उनकी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा था, "ज़बरदस्त तरीक़े के भ्रष्ट देशों के नेता ब्रिटेन आ रहे हैं।।। नाइजीरिया और अफ़गानिस्तान शायद दुनिया के दो सबसे अधिक भ्रष्ट देश हैं।" महारानी के 90वीं सालगिरह के मौक़े पर बकिंघम पैलेस में आयोजित समारोह में ये बातचीत हो रही थी। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के साल 2015 की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार सूचकांक पर अफ़गानिस्तान 167 नंबर पर था - सोमालिया और उत्तरी कोरिया से पहले। जबकि नाईजीरिया का स्थान 136वां था।
विज्ञापन


नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने पिछले साल चुनाव जीतने पर वादा किया था वो मुल्क में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार से लड़ेंगें। ब्रिटेन में गुरुवार को एक शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है जिसका मक़सद है दुनियां को 'भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रेरित करना।' शिखर सम्मेलन के पहले कैमरन ने संदेश दिया, "इस मुद्दे को हल करने के लिए बात करना भी लंबे समय से एक टैबू रहा है। इस शिखर सम्मेलन से यह बदलेगा। हम साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ेंगे।" पिछले साल भी इसी तरह कैरमन को यह कहते हुए रिकॉर्ड किया गया था कि योर्कशायर के लोग 'एक दूसरे से नफ़रत' करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed