{"_id":"572db3704f1c1b25655ccf45","slug":"britain-mosques-ask-women-to-close-their-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की मस्जिदों में महिलाओं के लिए सख्त नियम लागू, फेसबुक न चलाएं और न पहने जींस","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन की मस्जिदों में महिलाओं के लिए सख्त नियम लागू, फेसबुक न चलाएं और न पहने जींस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के लिए सख्त नियम लागू, फेसबुक न चलाएं और न पहने जींस
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कई मस्जिद महिलाओं पर सख्त नियमों की बात करते हैं। साथ ही दूसरे कई और सख्त नियम लागू करने की बात भ्ाी कहते हैं। नए नियम के मुताबिक औरतों को अपना फेसबुक खाता बंद कर देना चाहिए, पति की इजाजत के बिना घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और जींस पहनने से भी बचना चाहिए।
अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स के मुताबिक एक अध्ययन में उन आदेशों को प्रकाशित किया गया है जो मस्जिदों और ब्रिटेन भर के इस्लामी संघों द्वारा जारी किए गए हैं। यही नहीं क्रॉयडॉन मस्जिद और लंदन के इस्लामी केंद्र ने ‘पति और पत्नी के लिए परामर्श’ नाम से इस दस्तावेज को अपने यहां शामिल किया है।
मस्जिद के मुफ्ती ने इस दस्तावेज में लिखा है कि महिला को घर से बाहर निकलते समय अपने पति की इजाजत लेनी चाहिए और उनकी जानकारी के बिना ऐसा नहीं करना चाहिए। एक और मस्जिद ने ‘फेसबुक के खतरे’शीर्षक से एक वेब पोस्ट किया है। इसमें धार्मिक ग्रंथ कुरान में शराब को हराम बताने वाले एक उद्धरण का हवाला देते हुए इसे सोशल नेटवर्क पर भी लागू किये जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
यही नहीं, बर्मिंघम के ग्रीन लेन मस्जिद के अनुसार महिलाओं को पति के सामने भी पतलून पहनने की इजाजत नहीं है। एक इस्लामी विद्वान का हवाला देते हुए मस्जिद ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि पतलून से शरीर दिखता है।