{"_id":"4e3d6c937730ea728ea1fc0c4a157974","slug":"britain-declares-new-laws-to-curtail-terrorism-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधी नए नियमों का ऐलान","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधी नए नियमों का ऐलान
Updated Tue, 02 Sep 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जिहादी समूहों के साथ लड़ने जाने वाले ब्रितानी नागिरकों से निपटने के लिए नए नियमों की घोषणा की है।
विज्ञापन
कैमरन ने संसद में कहा कि पुलिस को अस्थाई तौर पर यह अधिकार दिया जाएगा कि वे उन ब्रितानी नागरिकों के पासपोर्ट ज़ब्त कर सकें जिनके ख़िलाफ़ जांच जारी हो।
इसके अलावा हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की भी पहले से अधिक जांच-पड़ताल की जाएगी। लेकिन नए नियम में उस तरह के लोगों की देश वापसी पर प्रतिबंध जैसे क़दम नहीं है जिसकी बात पहले हो रही थी।
कैमरन ने कहा कि इन नियमों पर दूसरे राजनीतिक दलों से बातचीत की जाएगी।
एक अनुमान के मुताबिक 500 ब्रितानी नागरिक इस्लामिक स्टेट और अन्य चरमपंथी समूहों की ओर से लड़ने के लिए इराक़ और सीरिया गए हैं।
ब्रिटेन ने चंद दिनों पहले ही मुल्क में चरमपंथी ख़तरे का स्तर बढ़ा दिया है।