{"_id":"5c1aad6bbdec2256fe7bcebc","slug":"brexit-uk-to-treat-indian-eu-citizens-on-visas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटिश वीजा नीति से होगी भारतीयों की बल्ले-बल्ले","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटिश वीजा नीति से होगी भारतीयों की बल्ले-बल्ले
Thu, 20 Dec 2018 02:13 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटिश सरकार की वीजा व आव्रजन नीति कैसी होने वाली है, इस पर बुधवार को वहां की संसद में सरकार ने एक श्वेत पत्र जारी किया। इस श्वेत पत्र में वीजा के लिए मूल देश की बजाय कौशल आधारित नीति अपनाए जाने के संकेतों से भारतीय छात्रों व पेशेवर कामगारों को बेहद लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के आगामी कौशल आधारित आव्रजन तंत्र को हाउस ऑफ कामंस (ब्रिटिश संसद का निचला सदन) में बुधवार को वहां के गृह सचिव साजिद जाविद ने पेश किया। इसमें दुनिया में कहीं के भी रहने वाले उच्च कौशल वाले अधिकतम 20,700 प्रवासियों को ही वीजा जारी करने के प्रतिबंध को हटाया गया है और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को शिक्षा के बाद काम की पेशकश में सुधार किया गया है।
विज्ञापन
इन दोनों प्रावधानों का सबसे ज्यादा लाभ भारतीय डॉक्टरों व आईटी पेशेवरों को होने की बात कही जा रही है। यह प्रस्ताव दिसंबर 2021 से लागू होने की संभावना है, जब ब्रिटेन के यूरोपियन संघ (ईयू) से बाहर निकलने (ब्रेग्जिट) का प्रस्तावित ट्रांजिशन पीरियड खत्म हो रहा है।
विज्ञापन