{"_id":"5bed7753bdec226988377181","slug":"breakage-agreement-pm-teresa-s-bigger-blow-to-abbott-another-minister-resigns","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट पर टेरीजा की कैबिनेट को लगा झटका, भारतीय मूल के शैलेष वारा समेत चार मंत्रियों का इस्तीफा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रेक्जिट पर टेरीजा की कैबिनेट को लगा झटका, भारतीय मूल के शैलेष वारा समेत चार मंत्रियों का इस्तीफा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
pm theresa may
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेक्जिट के मुद्दे पर फिलहाल घमासान थमता दिखाई नहीं दे रहा है। ब्रेक्जिट समझौते पर 25 नवंबर को होने वाले संभावित सम्मेलन से पहले ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे को बृहस्पतिवार को तगड़ा झटका लगा। उनकी कैबिनेट के चार मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
सबसे पहले भारतीय मूल के मंत्री शैलेष वारा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री डोमिनिक राब ने भी इस्तीफा दे दिया। वारा और राब के इस्तीफे के कुछ घंटे के भीतर ही दो जूनियर मंत्रियों इस्थेर मैकवे और सुएला ब्रेवरमैन ने भी इसी मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया।
राब ने कैबिनेट से इस्तीफा देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के समझौते को लेकर उन्हें ‘पक्का इस्तीफा देना चाहिए।’ राब ने अपने इस्तीफे में लिखा है, ‘घोषणापत्र में हमने देश से जो वादे किए थे, उसके बाद में प्रस्तावित सौदे की शर्तों पर समझौता नहीं कर सकते हैं। टेरीजा की कैबिनेट से बृहस्पतिवार को यह दूसरा इस्तीफा है।
विज्ञापन
इससे पहले उत्तरी आयरलैंड के मंत्री शैलेश वारा ने भी समझौते पर असहमति जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। वारा ने प्रस्तावित ब्रेक्जिट समझौते के कारण पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में वारा ने लिखा है, ‘यह समझौता ब्रिटेन को आधे में छोड़ रहा है। इसमें कोई समय सीमा तक नहीं है कि हम फिर कब से संप्रभु राष्ट्र बनेंगे। दोनों मंत्रियों ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर सार्वजनिक किया है।
इससे पहले टेरीजा ने बुधवार को कहा था कि यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ब्रेक्जिट समझौते पर बने गतिरोध के संबंध में अपने कैबिनेट सहयोगियों से घंटों की बातचीत के बाद अब उन्हें सभी का साथ मिल गया है। टेरीजा पहले ही कह चुकी हैं कि वह कोई भी फैसला देशहित में ही लेंगी। ऐसा कोई भी कदम जिससे देश को नुकसान हो वह नहीं उठाने वाली हैं और न ही देश के बंटवारे का घातक कदम वह उठाएंगी।

ब्रेक्जिट पर 25 नवंबर को विशेष सम्मेलन
यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि ब्रिटेन के साथ ब्रेक्जिट समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए ईयू 25 नवंबर को विशेष सम्मेलन का आयोजन करेगा। आशंका है कि संसद में टेरीजा को ब्रेक्जिट और यूरोपीय संघ दोनों का समर्थन करने वालों के विरोध का समान करना पड़ेगा।
ब्रेक्जिट फ्रांस की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर
ब्रेक्जिट पर ब्रिटेन में मचे घमासान के बीच फ्रांस के एक मंत्री ने दावा किया कि प्रस्तावित ब्रेक्जिट समझौता उनके देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर है। फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो ली मायर ने कहा, ‘पूरे मसले पर पेरिस की नजर है। सच्चाई यह है कि ब्रेक्जिट समझौता हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। सभी चाहते हैं ब्रेक्जिट सुचारू रूप से हो। ’