फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   brad pitt angelina jolie wine

वाइन कारोबार में उतरे जोली और पिट

Sat, 16 Feb 2013 03:10 PM IST
Updated Sat, 16 Feb 2013 03:10 PM IST
विज्ञापन
brad pitt angelina jolie wine

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ब्रैड पिट और और अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने वाइन बनाने के कारोबार में कदम रखा है। इसके लिए फ्रांस के एक वाइन कारोबारी मार्क पेरिन के साथ मिलकर वे दोनों प्रोवेंस इलाके में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


जोली और पिट ने रोज वाइन के उत्पादन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। ये वाइन पहले पिंक फ्लॉयड के नाम से मशहूर थी।

प्रोवेंस इलाकों में दोनों की इस्टेट है और ये वर्ष 2008 से ही हॉलीवुड के इस जोड़े के लिए दूसरे घर की तरह रहा है। मार्च से बाजार में बिकने वाली वाइन की बोतल पर जोली-पिट और पेरिन नाम का लेबल होगा।
विज्ञापन


पेरिन ने वाइन वेबसाइट डिकैंटर डॉट कॉम को बताया कि दोनों यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे प्रोवेंस की सबसे बेहतरीन वाइन बना रहे हैं।

उनका कहना है कि वे दोनों इस साल वाइन बनाने के लिए मिश्रण तैयार करने के सत्र के दौरान भी मौजूद थे। वे वाइन तैयार करने की जगह पर मशीनों को लगाने से लेकर सभी चीजों पर गौर फरमा रहे थे। हम अब स्टेनलेस स्टील टैंक का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि विभिन्न श्रेणी के वाइन के लेबल पर दोबारा काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइन कारोबार का शगल

संगीतकार स्टिंग, अभिनेता जेर्राड डेपार्डियो और सैम नील और निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोप्पोला उन मशहूर हस्तियों में शामिल हैं जो वाइन कारोबार से जुड़े रहे हैं।

पिट और जोली ने फ्रांस के प्रोवेंस में मौजूद अपनी संपत्ति को पहले तीन सालों तक के लिए पट्टे पर लिया था और बाद में खरीद लिया था. यहाँ करीब 148 एकड़ में अंगूर के बाग हैं।


ऐसा माना जाता है कि यहां 35 कमरे और ग्राउंड फ्लोर पर एक चैपल है। पहले इस पर फ्रांस के जैज पियानो वादक जैक लाउजीयर का मालिकाना हक था। इसमें मौजूद रिकॉर्डिंग स्टूडियों का इस्तेमाल स्टिंग और क्रैनबेरीज ने भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed